होमक्राइमजयपुर में मैरिज ब्यूरो कर्मी बन 90 वर्षीय बुजुर्ग से 3 साल तक ब्लैकमेलिंग, 9 लाख रुपए ऐंठे
क्राइम

जयपुर में मैरिज ब्यूरो कर्मी बन 90 वर्षीय बुजुर्ग से 3 साल तक ब्लैकमेलिंग, 9 लाख रुपए ऐंठे

जयपुर में मैरिज ब्यूरो कर्मी बन 90 वर्षीय बुजुर्ग से 3 साल तक ब्लैकमेलिंग, 9 लाख रुपए ऐंठे साइबर ठगों ने मैरिज ब्यूरो कर्मचारी बनकर एक 90 वर्षीय बुजुर्ग को तीन साल तक ब्लैकमेल किया और 9 लाख की मोटी रकम ऐंठ ली. Published…

ETV Bharat के अनुसार10 अगस्त 2026 को 03:16 pm बजे
जयपुर में मैरिज ब्यूरो कर्मी बन 90 वर्षीय बुजुर्ग से 3 साल तक ब्लैकमेलिंग, 9 लाख रुपए ऐंठे

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में मैरिज ब्यूरो कर्मी बन 90 वर्षीय बुजुर्ग से 3 साल तक ब्लैकमेलिंग, 9 लाख रुपए ऐंठे

साइबर ठगों ने मैरिज ब्यूरो कर्मचारी बनकर एक 90 वर्षीय बुजुर्ग को तीन साल तक ब्लैकमेल किया और 9 लाख की मोटी रकम ऐंठ ली.

Published : August 10, 2026 at 7:41 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में साइबर ठगी की बढ़ती वारदातों के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. शातिर बदमाशों ने खुद को मैरिज ब्यूरो का कर्मचारी बताकर अपने अलग-अलग खातों में करीब 9 लाख रुपए जमा करवा लिए. हैरानी की बात यह है कि यह सिलसिला करीब तीन साल तक चला और बदमाशों ने अलग-अलग बैंक खातों में यह रकम जमा करवाई. अब बुजुर्ग के बेटे ने महेश नगर थाने में रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बेटे की रिपोर्ट पर थाने में मुकदमा: महेश नगर थाने के एएसआई कैलाश चंद ने बताया कि करतारपुरा फाटक निवासी सुरेंद्र सिंह ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उनके 90 वर्षीय पिता पिता भंवर सिंह से बदमाशों ने मैरिज ब्यूरो का कर्मचारी बनकर बात की. उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बदमाशों ने करीब तीन साल तक उनके पिता को ब्लैकमेल किया. इस बीच सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 9 लाख रुपए ऐंठ लिए.

इसे भी पढ़ें- Jhalawar Fraud Case : युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

तीन साल तक करते रहे ब्लैकमेल: रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 से 18 नवंबर, 2025 के बीच जालसाजों ने बुजुर्ग पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने, झूठे मामले में फंसाने की धमकियां देकर डराया और रुपए देने की डिमांड की. बदमाशों की धमकियों से दबाव में आकर बुजुर्ग पिता ने उनके बताए अलग-अलग बैंक खातों में चेक के जरिए 9 लाख रुपए जमा करवाए. इतनी बड़ी रकम लेने के बाद बदमाशों के हौसले बढ़ गए और वे लगातार कॉल पर धमकाकर और रकम की डिमांड कर रहे हैं.

बैंक खातों की डिटेल खंगालेगी पुलिस: बुजुर्ग को लगातार तनाव में और परेशान देखकर जब परिजनों ने उनसे बात की तो पूरा मामला सामने आया. एएसआई ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (2), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन बैंक खातों में रुपए जमा करवाए गए हैं. उनकी डिटेल खंगाली जा रही है. बैंक खातों और अन्य माध्यमों से ठगी की वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान कर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- मकराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग व साइबर ठगी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें