जोधपुर में कॉकरोच पार्टी के कार्यक्रम में थप्पड़बाजी और जमकर हंगामा... दीवार फांदकर घुसे ABVP कार्यकर्ता, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
Sign In Advertisement X जोधपुर में रविवार को CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के ‘शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में देरी से पहुंचे आशुतो…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
जोधपुर में रविवार को CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के ‘शिक्षा नई पीढ़ी के सवाल’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में देरी से पहुंचे आशुतोष रांका गांधी शांति प्रतिष्ठान पहुंचे. इस दौरान उनके हाथ में संविधान की किताब थी. इसके बाद वह अंदर कार्यक्रम में शामिल हुए.
इसी दौरान ABVP और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दीवार फांदकर गांधी शांति प्रतिष्ठान में घुस गए. एक व्यक्ति ने कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े एक युवक को थप्पड़ मारा और हॉल में जाने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस सक्रिय हुई और ABVP के संयोजक ललित दाधीच तथा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजवीर बांता को पकड़ा और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर लेकर गई.
DCP ईस्ट मनीष चौधरी ने बताया कि दो लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए थे. उन्हें डिटेन किया गया है और रातानाडा थाना में उनसे पूछताछ की जा रही है.
पुलिस साथ लेकर गई रांका को जयपुर
कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने और अधिक सतर्कता बढ़ा दी. कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद आशुतोष रांका को पुलिसकर्मियों के साथ जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि पूर्व में CJP कार्यकर्ताओं का जोधपुर में सोमवार को स्कूल में देखने का कार्यक्रम था. कार्यक्रम में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने और अधिक सतर्कता बढ़ा दी. कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद आशुतोष रांका को पुलिसकर्मियों के साथ जोधपुर से जयपुर के लिए रवाना किया गया है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 महिलाओं को कुचला: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर की घास काट रही थीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष को भीड़ ने घेरा - Jaipur News

135K views · 5.6K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप


