होमक्राइमAI पुलिसिंग से डेटा एनालिस्ट तक 5 पदों पर भर्ती: राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी; आवेदन का आखिरी मौका कल - Jaipur News
क्राइम

AI पुलिसिंग से डेटा एनालिस्ट तक 5 पदों पर भर्ती: राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी; आवेदन का आखिरी मौका कल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police Young Professionals Recruitment | Apply For AI & Data Jobs AI पुलिसिंग से डेटा एनालिस्ट तक 5 पदों पर भर्ती:राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी; आ…

Dainik Bhaskar के अनुसार11 अगस्त 2026 को 01:16 pm बजे
AI पुलिसिंग से डेटा एनालिस्ट तक 5 पदों पर भर्ती:  राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी; आवेदन का आखिरी मौका कल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Police Young Professionals Recruitment | Apply For AI & Data Jobs

AI पुलिसिंग से डेटा एनालिस्ट तक 5 पदों पर भर्ती:राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए वैकेंसी; आवेदन का आखिरी मौका कल

- कॉपी लिंक

राजस्थान पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती का मौका है। विभाग की ओर से डेटा एनालिस्ट, एआई पुलिसिंग समेत 5 संविदा पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने का कल (12 अगस्त, बुधवार) तक आखिरी मौका है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार स

यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर की जा रही है। राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञ युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और डेटा आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'यंग प्रोफेशनल्स भर्ती' शुरू की गई।

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल पर शुरू की गई इस भर्ती के तहत कुल 5 विशेषज्ञ पदों पर चयन किया जाएगा।

एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने का मिलेगा मौका

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पांडे ने बताया कि चयनित युवाओं को क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग (अवैध मादक पदार्थ) कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट Rajasthan Police से भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर-302015 में जमा किए जा सकते हैं।

इसके अलावा आवेदन ई-मेल के माध्यम से adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in और adgprules@rajpolice.gov.in पर भी भेजे जा सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना राजस्थान पुलिस की भर्ती अनुभाग में उपलब्ध है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें