होमशिक्षा-करियरAIAPGET 2026 की परीक्षा में जयपुर सेंटर पर गुल हो गई थी बिजली, 49 कैंडिडेट के लिए NTA कराएगा री-एग्जाम - aiapget 2026 reexam for 49 students in jaipur after power outage
शिक्षा-करियर

AIAPGET 2026 की परीक्षा में जयपुर सेंटर पर गुल हो गई थी बिजली, 49 कैंडिडेट के लिए NTA कराएगा री-एग्जाम - aiapget 2026 reexam for 49 students in jaipur after power outage

AIAPGET 2026 की परीक्षा में जयपुर सेंटर पर गुल हो गई थी बिजली, 49 कैंडिडेट के लिए NTA कराएगा री-एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET 2026 परीक्षा को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। जयपुर में बिजली गुल होने के का…

Jagran के अनुसार22 अगस्त 2026 को 02:54 pm बजे
AIAPGET 2026 की परीक्षा में जयपुर सेंटर पर गुल हो गई थी बिजली, 49 कैंडिडेट के लिए NTA कराएगा री-एग्जाम
 - aiapget 2026 reexam for 49 students in jaipur after power outage

सौजन्य से:- Jagran

AIAPGET 2026 की परीक्षा में जयपुर सेंटर पर गुल हो गई थी बिजली, 49 कैंडिडेट के लिए NTA कराएगा री-एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET 2026 परीक्षा को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। जयपुर में बिजली गुल होने के कारण 49 छात्रों की परीक्षा 1 सितंबर 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।

HighLights

- जयपुर AIAPGET 2026 केंद्र पर बिजली गुल होने से परीक्षा बाधित।

- 49 छात्रों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।

- NTA ने बिजली गुल के लिए परीक्षा एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट यानी AIAPGET 2026 की परीक्षा को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है।

इसके तहत जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने की वजह से जो उम्मीदवार अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे, उन 49 उम्मीदवारों के लिए एजेंसी दोबारा परीक्षा आयोजित करने जा रही है। इन प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।

दोबारा परीक्षा की जरूरत क्यों पड़ी?

इस बात को ऐसे समझिए कि आज यानी 22 अगस्त को देश भर में AIAPGET 2026 की परीक्षा हुई। इसी क्रम में जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज सेंटर पर 192 उम्मीदवार परीक्षा दे रहे थे। ऐसे में हुआ ये कि केंद्र पर अचानक बिजली फेल हो जाने की वजह से 49 छात्र-छात्राएं अपना पेपर समय पर पूरा नहीं कर सके।

NTA ने एजेंसी को बताया जिम्मेदार

इस घटना के सामने आने के बाद से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस तकनीकी असुविधा और बिजली गुल होने की पूरी जिम्मेदारी परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था एम/एस एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को ठहराई है। इन सभी प्रभावित उम्मीदवारों को परीक्षा का पूरा मौका दोबारा देने के लिए NTA ने इस री-एग्जाम की घोषणा की है।

अब नए परीक्षा केंद्र के बारे में जानिए

NTA की घोषणा के अनुसार इन सभी प्रभावित 49 उम्मीदवारों के लिए नया परीक्षा केंद्र श्री सत्य साई पीजी कॉलेज सेंटर को बनाया गया है, जबकि इनका पुराना परीक्षा केंद्र राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन, जयपुर था।

NTA द्वारा इन 49 प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले सभी कैंडिडेट्स अपने नए एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक कर लें, जिसमें परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देश दिए होंगे।

अब समझिए AIAPGET परीक्षा क्या है?

गौरतलब है कि यह परीक्षा NTA द्वारा आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी पद्धतियों में पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज (जैसे MD, MS और PG डिप्लोमा) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें