होम›क्राइम›राजस्थान में साधु की हत्या कर चुपके से दी समाधि, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खोदकर निकाला शव - churu sadhu murder body exhumed after secret burial
क्राइम

राजस्थान में साधु की हत्या कर चुपके से दी समाधि, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खोदकर निकाला शव - churu sadhu murder body exhumed after secret burial

राजस्थान में साधु की हत्या कर चुपके से दी समाधि, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खोदकर निकाला शव राजस्थान के चूरू में दो साधुओं के झगड़े में एक साधु की मौत के बाद उसके शव को चुपके से ...और पढ़ें HighLights - चूरू में द…

Jagran के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 07:04 pm बजे
राजस्थान में साधु की हत्या कर चुपके से दी समाधि, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खोदकर निकाला शव
 - churu sadhu murder body exhumed after secret burial

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान में साधु की हत्या कर चुपके से दी समाधि, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने खोदकर निकाला शव

राजस्थान के चूरू में दो साधुओं के झगड़े में एक साधु की मौत के बाद उसके शव को चुपके से ...और पढ़ें

HighLights

- चूरू में दो साधुओं के झगड़े में एक की मौत हुई।

- मृतक साधु के शव को चुपके से समाधि दी गई थी।

- पुलिस ने 50 घंटे बाद शव निकाला, हत्या का केस दर्ज।

जागरण, संवाददाता, जयपुर । राजस्थान के चूरू में दो साधुओं के बीच हुए झगड़े के बाद एक की मौत के मामले में गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद शव को समाधि से बाहर निकाला गया। तहसीलदार अंकित मिमानी की मौजूदगी में पुलिस ने शव निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर छह नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

हरियाणा के सिरसा निवासी हंसराज ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई बन्नानाथ वर्ष 2024 में साधु बन गया था। वह पिछले दो वर्ष से चूरू जिले के सांगासर गांव में स्थित संत बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था।

उन्हें जानकारी मिली कि सोमवार को बालकनाथ और बन्नानाथ में मारपीट हुई थी। इस दौरान बन्नानाथ की मौत हो गई। स्वजन को सूचना दिए बिना आश्रम में उसके शव को समाधि दे दी गई।

उन्होंने बताया कि आश्रम से जुड़े एक व्यक्ति की सूचना पर वे मंगलवार को यहां पहुंचे। बुधवार को आश्रम प्रबंधन ने बन्नानाथ की मौत की बात स्वीकार की, लेकिन सही कारण नहीं बताया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें