जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट, CJP का अल्टीमेटम पूरा: बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते हैं - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - CJP Ultimatum Ends | Jaipur School Protest & Rampura Controversy Update जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट, CJP का अल्टीमेटम पूरा:बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- CJP Ultimatum Ends | Jaipur School Protest & Rampura Controversy Update
जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट, CJP का अल्टीमेटम पूरा:बड़े आंदोलन की तैयारी, फाउंडर अभिजीत दीपके भी आ सकते हैं
- कॉपी लिंक
जयपुर में सीतापुरा इलाके के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 48 घंटे के अल्टीमेटम का समय आज पूरा हो गया है।
ऐसे में CJP की अगली रणनीति पर सबकी नजर है। चर्चा है कि CJP दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में बड़े आंदोलन का ऐलान कर सकती है। इसमें राजस्थान के साथ देशभर से CJP कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना है।
दूसरी तरफ, रामपुरा-कंवरपुरा गांव के लोगों के अल्टीमेटम का समय भी आज खत्म हो रहा है। ग्रामीणों ने CJP के खिलाफ एक्शन नहीं होने पर अपनी गिरफ्तारियां देने की चेतावनी दी है।
यही नहीं, CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के भी जल्द जयपुर पहुंचने की चर्चा है। अगर दीपके जयपुर पहुंचते हैं तो CJP का आंदोलन बड़ा रूप ले सकता है।
CJP ने 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
सीजेपी ने सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने और रामपुरा-कंवरपुरा प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर 21 अगस्त को सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। CJP से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आंदोलन को जयपुर में बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी हो सकती है। हालांकि, आंदोलन का अंतिम स्वरूप और कार्यक्रम CJP की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।
CJP पहले ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल खड़े कर चुकी है। CJP का कहना है कि स्कूलों में बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं और इस मुद्दे को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए।
रांका ने लिखा- सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं होने तक हम नहीं रुकेंगे
विवाद के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह स्कूल को 50 मीटर दूर बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया था। CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने रामपुरा स्कूल के रिनोवेशन को लेकर सरकार के फैसले पर सोशल मीडिया पर लिखा- ‘यह CJP की बड़ी जीत है। भैंसों के तबेले में चल रहे रामपुरा के स्कूल का अब नवनिर्माण होगा। मैं सीएम भजनलाल जी को सिर्फ यह कहना चाहूंगा कि यह काम आप पहले भी कर सकते थे। कल (21 अगस्त) को जो हिंसा कराई गई, उसकी जरूरत नहीं थी। जब तक हिंसा फैलाने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल ठीक नहीं हो जाते।’
देखिए घटनाक्रम से जुड़ी 4 फोटोज…
एक-दूसरे के खिलाफ कराई थी FIR
ग्रामीणों और सीजेपी ने शनिवार सुबह एक-दूसरे के खिलाफ जयपुर के शिवदासपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट, हुड़दंग मचाने के आरोप लगाए। दोनों पक्षों ने पुलिस पर भी उन पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
रामपुरा गांव के लोगों ने शनिवार सुबह CJP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। ग्रामीणों ने कहा- CJP ने पुलिस प्रशासन पर हमारे खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई करने का दबाव बनाया था, लेकिन अब हम सरकार से यह मांग करते हैं कि जिन लोगों ने हमारे गांव में आकर उत्पात मचाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने कहा- अगर सरकार ने अगले 24 घंटे में उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो रामपुरा गांव का हर व्यक्ति, बुजुर्ग से लेकर बच्चा पुलिस को अपनी गिरफ्तारी देगा। हम किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि कॉकरोच को उनकी ही भाषा में जवाब देंगे।
ग्रामीणों का आरोप- हमारे बच्चे डरे हुए हैं
ग्रामीणों ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उनके गांव का माहौल खराब कर रखा है। इससे पूरे गांव में दहशत है। बच्चे डरे हुए हैं। वे स्कूल नहीं जा रहे हैं।
ये लोग बड़ी संख्या में गांव में हथियार लेकर आए थे। उन्होंने डराया-धमकाया भी है। वहीं, सीजेपी का आरोप है कि शुक्रवार को गांव में उन्हें पीटा गया।
कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ दिए गए। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
….
ये खबरें भी पढ़िए…
- शादी छिपाने वाले लिव-इन पार्टनर को होगी जेल: धोखा दिया तो 5 साल तक की सजा; राजस्थान UCC बिल में जानिए क्या होंगे नए प्रावधान
- भास्कर एक्सक्लूसिवटंकी-टावर पर चढ़ने वालों से होगी सरकारी खर्च की वसूली: पुलिसवालों की उस दिन की सैलरी, दमकल-एंबुलेंस के पेट्रोल का पैसा प्रदर्शन करने वाले ही देंगे
- 64 साल साथ रहे पति-पत्नी की गठजोड़े में निकाली अंतिम-यात्रा: पेड़ के फेरे लगवाकर एक चिता पर किया विदा, डेढ़ घंटे में हुई दोनों की मौत
- आज 14 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट: 4 शहरों में हुई हल्की बरसात, तापमान 40 डिग्री के करीब, गर्मी-उमस बढ़ी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: CJP टीम पर हमले के बाद बोले आशुतोष रांका- हिंसा करने वालों को गिरफ्तार करे सरकार

नगर निगम चुनाव से पहले वैश्य उम्मीदवारों का महासम्मेलन आज: बायोडाटा लाने के निर्देश, विधायक-पार्षद और प्रत्याशी निगम चुनाव पर करेंगे मंथन - Jaipur News

जयपुर- स्कूल को लेकर मारपीट,CJP का अल्टीमेटम आज होगा खत्म: सीजेपी प्रवक्ता बोली- सरकार 1 सितंबर से शुरू करवाएगी निर्माण; आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो - Jaipur News


