CJP के आंदोलन का उदयपुर में भी असर: मेवाड़ एक्सप्रेस (उदयपुर-दिल्ली) आज कैंसिल, दिल्ली से कल आने वाली ट्रेन भी नहीं आएगी - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Mewar Express Udaipur Delhi Cancelled | CJP Protest Impact & Updates CJP के आंदोलन का उदयपुर में भी असर:मेवाड़ एक्सप्रेस (उदयपुर-दिल्ली) आज कैंसिल, दिल्ली से कल आने वाली ट्रेन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Mewar Express Udaipur Delhi Cancelled | CJP Protest Impact & Updates
CJP के आंदोलन का उदयपुर में भी असर:मेवाड़ एक्सप्रेस (उदयपुर-दिल्ली) आज कैंसिल, दिल्ली से कल आने वाली ट्रेन भी नहीं आएगी
- कॉपी लिंक
सीजेपी के दिल्ली में शनिवार को होने वाले आंदोलन का असर राजस्थान में भी हैं। रेलवे ने अपरिहार्य परिचालन कारणों से उदयपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस को आज (शुक्रवार) कैंसिल कर दिया है। वही कल दिल्ली से उदयपुर आने वाले मेवाड़ एक्सप्रेस
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सेवा का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके साथ ही राजस्थान से दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार निम्नलिखित गाड़ियां अपने निर्धारित दिनों में नहीं चलेंगी।
गाड़ी संख्या 12964 (उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन): उदयपुर सिटी से दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा पूरी तरह रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12963 (हजरत निजामुद्दीन–उदयपुर सिटी): हजरत निजामुद्दीन से दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा रद्द रहेगी।
यात्रियों को होगी परेशानी, पहले से करें तैयारी मेवाड़ एक्सप्रेस उदयपुर और दिल्ली के बीच संपर्क का एक प्रमुख माध्यम है। इस ट्रेन के रद्द होने से वीकेंड पर यात्रा करने वाले सैंकड़ो यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं और स्टेशन प्रस्थान करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अजमेर जा रहे पदयात्रियों का किया स्वागत - Barwani News

राजस्थान: रेल दोहरीकरण का असर! जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर तक रद्द, दो दिन काचेगुड़ा ट्रेन भी नहीं चलेगी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट साढ़े 5 घंटे लेट: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-जयपुर फ्लाइट कैंसिल, पैसेंजर्स हुए परेशान - Jaipur News


