होमधर्म-आस्थाराजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने पूरी की गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, सीएम ने श्रीनाथजी के दशर्न - cm bhajanlal wife completes circumambulation and cm offers prayers to shrinath
धर्म-आस्था

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने पूरी की गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, सीएम ने श्रीनाथजी के दशर्न - cm bhajanlal wife completes circumambulation and cm offers prayers to shrinath

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने पूरी की गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, सीएम ने श्रीनाथजी के दशर्न राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी शर्मा ने गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोसीय दं…

Jagran के अनुसार9 जून 2026 को 04:54 am बजे
राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने पूरी की गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, सीएम ने श्रीनाथजी के दशर्न - cm bhajanlal wife completes circumambulation and cm offers prayers to shrinath

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की पत्नी ने पूरी की गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा, सीएम ने श्रीनाथजी के दशर्न

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी शर्मा ने गोवर्धन में गिरिराज महाराज की सात कोसीय दंडवत परिक्रमा पूरी की। इस दौरान उनके पुत ...और पढ़ें

HighLights

- गीता देवी शर्मा ने गोवर्धन में सात कोसीय दंडवत परिक्रमा की पूरी।

- उनके पुत्र अभिषेक शर्मा भी परिक्रमा में रहे साथ।

- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी में किए श्रीनाथजी के दर्शन।

संवाद सूत्र, गोवर्धन (मथुरा)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की धर्मपत्नी गीता देवी शर्मा ने सोमवार को गिरिराज महाराज की सात कोसीय दंडवत परिक्रमा पूर्ण की। इस दौरान उनके पुत्र अभिषेक शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु भी साथ रहे। परिक्रमा पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूंछरी पहुंचे और श्रीनाथजी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

करीब 21 किलोमीटर लंबी सात कोसीय परिक्रमा को दंडवत करते हुए पूर्ण करने के संकल्प के साथ गीता देवी शर्मा ने यह कठिन धार्मिक साधना संपन्न की।

परिक्रमा मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनकी आस्था एवं समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री परिवार आम श्रद्धालुओं के बीच रहकर परिक्रमा करता रहा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

परिवार प्रतिवर्ष गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा करता है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का परिवार प्रतिवर्ष गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज महाराज की दंडवत परिक्रमा करता है। मुख्यमंत्री स्वयं भी गिरिराज महाराज के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और समय-समय पर गोवर्धन पहुंचकर पूजा-अर्चना करते रहे हैं।

आम श्रद्धालुओं की तरह लगाई परिक्रमा

अधिकमास मेले के दौरान संपन्न हुई इस दंडवत परिक्रमा ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। परिक्रमा मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री परिवार की धार्मिक साधना को आस्था, भक्ति और समर्पण का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें