CM ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी: भजनलाल बोले- 140 करोड़ देशवासियों में 'मोदी है तो मुमकिन है' की भावना का संचार हुआ - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Praises PM Modis 12 Years: Modi Hai Toh Mumkin Hai CM ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी:भजनलाल बोले- 140 करोड़ देशवासियों में 'मोदी है तो मुमकिन है' की भा…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Praises PM Modis 12 Years: Modi Hai Toh Mumkin Hai
CM ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी:भजनलाल बोले- 140 करोड़ देशवासियों में 'मोदी है तो मुमकिन है' की भावना का संचार हुआ
- कॉपी लिंक
सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। सीएम ने पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर प्रदेशवासियों की तरफ से बधाई दी है। सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, जनकल्याण और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता
सीएम ने पीएम को लिखी चिट्ठी में मोदी सरकार के कार्यकाल में राजस्थान से शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया है। चिट्ठी में लिखा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना, माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अनेक ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।
रिफाइनरी का सपना साकार होने से विकास का एक नया युग शुरू होने जा रहा है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अन्तर्गत विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों ने प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित किया है।
12 साल में राजस्थान से अनेक योजनाओं की शुरुआत हुई
सीएम ने चिट्ठी में लिखा- 12 साल के कालखण्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक जनकल्याणकारी पहल राजस्थान की धरती से हुई हैं। झुंझुनूं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का राष्ट्रीय विस्तार, पोषण अभियान का शुभारभं, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए चिट्ठी में लिखा- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की नई सुरक्षा नीति और अटूट राष्ट्रीय संकल्प को दुनिया के सामने स्थापित किया गया है। राजस्थान के वीर सपूतों ने भी इस अभियान में साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया।
विश्व गुरु की संकल्पना को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है देश
मुख्यमंत्री ने चिट्ठी में लिखा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व शांति, संतुलित-टिकाऊ विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के वाहक के रूप में विश्व गुरु की संकल्पना को साकार करने की दिशा में बढ़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से सांस्कृतिक पुर्नजागरण को आधुनिक स्वरूप मिला है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने जयपुर में 631 करोड़ रुपये के विकास अभियान का अनावरण किया; पीएम मोदी 4 जुलाई को 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले मेट्रो चरण-2 का शुभारंभ करेंगे

1.92 लाख में से 56 हजार का चयन, जयपुर से 4,817 यात्री जाएंगे, 71 प्रतिशत हुए बाहर - Jaipur News

जयपुर मेट्रो फेज-2: पीएम मोदी 4 जुलाई को रखेंगे नींव, 631 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


