होम›क्राइम›CS वी श्रीनिवास कोटा में, साइबर क्राइम पर फास्ट इन्वेस्टिगेशन और बैंक पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन में करेंगे सुधार
क्राइम

CS वी श्रीनिवास कोटा में, साइबर क्राइम पर फास्ट इन्वेस्टिगेशन और बैंक पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन में करेंगे सुधार

CS वी श्रीनिवास कोटा में, साइबर क्राइम पर फास्ट इन्वेस्टिगेशन और बैंक पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन में करेंगे सुधार मुख्य सचिव श्रीनिवास को सर्किट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बाद में अधिकारियों ने उनकी अगवानी की. Publishe…

ETV Bharat के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 01:05 pm बजे
CS वी श्रीनिवास कोटा में, साइबर क्राइम पर फास्ट इन्वेस्टिगेशन और बैंक पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन में करेंगे सुधार

सौजन्य से:- ETV Bharat

CS वी श्रीनिवास कोटा में, साइबर क्राइम पर फास्ट इन्वेस्टिगेशन और बैंक पुलिस के बीच कोऑर्डिनेशन में करेंगे सुधार

मुख्य सचिव श्रीनिवास को सर्किट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. बाद में अधिकारियों ने उनकी अगवानी की.

Published : October 8, 2026 at 6:23 PM IST

|Updated : October 8, 2026 at 6:33 PM IST

कोटा: प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास गुरुवार को कोटा के दौरे पर आए हैं. मुख्य सचिव श्रीनिवास तय समय दोपहर 1:30 बजे से पहले ही कोटा पहुंच गए थे. मुख्य सचिव को सर्किट हाउस पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. बाद में अधिकारियों ने उनकी अगवानी की. इसके बाद में काफी देर तक सर्किट हाउस रुके.

उसके बाद अभय कमांड सेंटर के दौरे पर निकल गए, जहां पर उन्होंने करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया और अभय कमांड सेंटर के कैमरों की जानकारी ली. शहर की निगरानी की जानकारी भी ली. इस दौरान उन्होंने बंद कमरे के बारे में पूछा. उन्होंने किसी भी वारदात में पुलिस का रिस्पांस टाइम भी पूछा. इसके बाद मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में भी निरीक्षण किया. बाद में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों से बैठक की है.

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रगति रिव्यू में शामिल किया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को लेकर काम कर रहे हैं. भरतपुर और जयपुर में भी साइबर थाने का निरीक्षण किया है. इस लिए पॉलिसी इंटरवेंशन पर काम कर रहे हैं. टोंक और कोटा साइबर थाने का गुरुवार को भी निरीक्षण किया है. कुछ इंटर डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन के इश्यू आ रहे हैं. इसके चलते बैंक, राजस्थान पुलिस व प्रशासन से बात करेंगे. प्रॉसीक्यूशन के साथ कोऑर्डिनेशन का मसले पर भी विचार विमर्श किया है.

फास्टर इन्वेस्टिगेशन के लिए जो आवश्यकता है. जयपुर में स्टेट लेवल बैंकिंग कोऑर्डिनेटर, साइबर क्राइम के एडीजी और डीजीपी से बात करने वाला हूं. स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के साथ भी बातचीत करेंगे, ताकि त्वरित गति से न्यायिक कार्रवाई भी हो. इसके लिए प्रोसीजर चेंज भी किए जाएंगे. इसका फॉर्म काफी बड़ा है और उसको आसान किया जाएगा.

पढ़ें : जयपुर साइबर क्राइम थाने पहुंचे सीएस और डीजीपी, बोले- शिकायत मिलते ही तुरंत हो एक्शन

साइबर कमांडो राजस्थान पुलिस अकादमी और अन्य जगहों पर उनका ट्रेनिंग प्रोग्राम को भी बढ़ाएंगे. कोटा रेंज में साइबर क्राइम अन्य जगह से थोड़ा कम है, चालान का रेशियो काफी ठीक है. इस पर काम भी काफी चल रहा है. साइबर अवेयरनेस भी यहां पर हो रही है. अभय कमांड विकसित बहुत अच्छा है. नॉर्मली कई जगह कैमरे बंद रहते हैं, लेकिन यहां पर लगभग शत प्रतिशत कैमरे चल रहे हैं. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचने पर आईजी कोटा रेंज हरेन्द्र महावर, कलेक्टर कोटा पीयूष समारिया, पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वनी गौतम, कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर और अन्य अधिकारियों ने अगवानी की.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें