तीसरी बेटी की हत्या: जानें, क्या कहता है कानून अस्पताल में
जयपुर के एक निजी अस्पताल में तीसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

सौजन्य से:- Jagran
जयपुर: तीसरी बेटी हुई तो पिता ने अस्पताल में गला घोंटा, दूध पिलाने के बहाने वार्ड से बाहर लाकर की हत्या
जयपुर जिले के एक निजी अस्पताल में तीसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पिता बच्ची को दूध पिलाने के बहाने वार्ड से बाहर लेकर गय ...और पढ़ें
HighLights
- पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया
- गर्भवती कोमल की सिजेरियन ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई थी
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर जिले के एक निजी अस्पताल में तीसरी बेटी पैदा होने पर पिता ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पिता बच्ची को दूध पिलाने के बहाने वार्ड से बाहर लेकर गया और गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद बच्ची के शव को वापस वार्ड में लेकर पलंग पर सुला दिया।
आरोपित पिता बच्ची के पास ही बैठ गया। काफी देर तक बच्ची के रोने की आवाज नहीं आई तो पड़ोसी बेड की प्रसूता को शक हुआ।
प्रसूता एवं उसके एक स्वजन ने इस संबंध में चिकित्सक को सूचना दी। चिकित्सक ने बच्ची की जांच की तो गले पर दबाने एवं गर्दन पर खून के निशान मिले।
अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। चंदवाजी पुलिस थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि गर्भवती कोमल की सिजेरियन ऑपरेशन से बेटी पैदा हुई।
प्रसव के बाद मां को अलग वार्ड में एवं बच्ची को एनआईसीयू वार्ड में अलग रखा गया। पूछताछ में आरोपित रवि ने कहा कि उसके दो बेटी पहले से थीं, ऐसे में उसने नवजात तीसरी बेटी की हत्या कर दी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


