अजमेर-कोटा हाईवे पर नापाखेड़ा बस स्टैंड में गड्ढा बना मुसीबत: पिकअप फंसी तो वन-वे हुआ यातायात, दो साल से समस्या के समाधान का इंतजार - Ghatiyali (Kekri) News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Ajmer - Ghatiyali - Ajmer Kota Highway Traffic Jam | Napakheda Bus Stand Pothole Problem अजमेर-कोटा हाईवे पर नापाखेड़ा बस स्टैंड में गड्ढा बना मुसीबत:पिकअप फंसी तो वन-वे हुआ यातायात, दो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ghatiyali
- Ajmer Kota Highway Traffic Jam | Napakheda Bus Stand Pothole Problem
अजमेर-कोटा हाईवे पर नापाखेड़ा बस स्टैंड में गड्ढा बना मुसीबत:पिकअप फंसी तो वन-वे हुआ यातायात, दो साल से समस्या के समाधान का इंतजार
- कॉपी लिंक
अजमेर-कोटा हाईवे पर नापाखेड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर एक बड़ा और गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रविवार रात को एक पिक-अप गाड़ी इस गड्ढे से बचने के प्रयास में फंस गई, जिससे यातायात वन-वे हो गया।
इस घटना के कारण नापाखेड़ा बस स्टैंड पर वाहनों को एक तरफा यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार वन-वे ट्रैफिक के कारण छोटे वाहन चालकों को गुजरने में परेशानी हुई, और कई वाहन चालकों ने गड्ढे में फंसने के डर से अपनी गाड़ियां हाईवे पर एक तरफ खड़ी कर दीं।
कम ग्राउंड क्लीयरेंस वाली छोटी गाड़ियों को निकालने में विशेष दिक्कतें आ रही हैं। बस स्टैंड के दुकानदारों और ग्रामीणों के अनुसार, आए दिन छोटी गाड़ियां इस गड्ढे में फंस जाती हैं, जिससे यातायात स्वतः ही वन-वे हो जाता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नापाखेड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर यह स्थिति पिछले दो सालों से बनी हुई है। अजमेर-कोटा हाईवे पर गुलगांव और सरवाड़ में दो जगह टोल वसूला जाता है, इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग ने इसकी मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में सड़क के गड्ढे और जलभराव: निराशा और विरोध का वर्णन

जयपुर में सड़क के गड्ढे पर लोगों का विरोध: मुआवजे की मांग और जनहित में व्यवस्था

60K views · 1.5K reactions | जयपुर में सड़क के गड्ढे और जलभराव की समस्या पर लोगों ने यूं जताया विरोध वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए | BBC News हिन्दी


