आंगनबाड़ी कर्मियों को रक्षाबंधन का तोहफा: खाते में आए 11-11 सौ रुपए, आशा सहयोगिनियों का मानदेय 10% बढ़ा - Sikar News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Sikar - Anganwadi Workers Receive Rakshabandhan Gift: 1100 Rupees Each In Their Accounts, ASHA Workers' Honorarium Increased By 10% आंगनबाड़ी कर्मियों को रक्षाबंधन का तोहफा: खाते में आए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Anganwadi Workers Receive Rakshabandhan Gift: 1100 Rupees Each In Their Accounts, ASHA Workers' Honorarium Increased By 10%
आंगनबाड़ी कर्मियों को रक्षाबंधन का तोहफा: खाते में आए 11-11 सौ रुपए, आशा सहयोगिनियों का मानदेय 10% बढ़ा
- कॉपी लिंक
िजले की 5 हजार कर्मियों के खाते में 50 लाख रुपए आए
भास्कर संवाददाता | सीकर
प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिनों को राज्य सरकार ने रक्षाबंधन से पूर्व बड़ा उपहार दिया है। शनिवार को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान' राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनी के बैंक खाते में रक्षाबंधन का उपहार स्वरूप 1100 रुपए की राशि ट्रांसफर की।
इस मद में सरकार की ओर से कुल 14.65 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। सरकार के इस फैसले से अकेले सीकर जिले की करीब 2153 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 2113 सहायिकाओं तथा 344 साथिनों सहित कुल 4610 महिला कर्मियों को सीधे तौर पर 50 लाख से ज्यादा राशि का आर्थिक लाभ मिला है। इसके साथ ही आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि करने का भी ऐलान किया। वहीं िजला स्तरीय कार्यक्रम िजला परिषद में हुआ, जो वीसी के माध्यम से जुड़ा था। ^ राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व साथिनों को 1100-1100 रुपए नकद राशि का तोहफा दिया है। यह राशि सभी कर्मियों के खातों में डीबीटी के जरिए हस्तांतरित की गई है। इससे महिला कर्मियों को रक्षाबंधन पर आर्थिक मदद मिलेगी। ज्योति रेपस्वाल, उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मिलेगी बढ़ी हुई राशि : प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की राशि 5000 रुपए से बढ़ाकर 6500 रुपए कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए ये राशि बढ़ाकर 10000 रुपए की है। वहीं "मां वाउचर योजना'' के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा भी दी जा रही है। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं साथिनों को यूनिफॉर्म के लिए 13.41 करोड़ रुपए तथा सीबीई व डेटा प्लान के लिए 16.77 करोड़ रुपए जारी किए। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 40,538 लाभार्थियों को 23.43 करोड़ रुपए, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना में 20670 लाभार्थियों को 6.36 करोड़ रुपए तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार लाभार्थियों के खातों में 14.75 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

छेड़छाड़ के आरोप में राजस्थान की स्कूली छात्राओं ने प्रिंसिपल का चेहरा स्याही से काला कर दिया - rediff.com

Jaipur: CJP के एलान के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति नो एंट्री, मीडिया पर भी सख्ती

राजस्थान में सरकारी स्कूलों में अनाधिकृत प्रवेश, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध


