होम›क्राइम›हापुड़ से पकड़े गए राजस्थान में पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी, बाइक नंबर से हुआ खुलासा - hapur link to rajasthan firing two accused arrested
क्राइम

हापुड़ से पकड़े गए राजस्थान में पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी, बाइक नंबर से हुआ खुलासा - hapur link to rajasthan firing two accused arrested

हापुड़ से पकड़े गए राजस्थान में पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी, बाइक नंबर से हुआ खुलासा राजस्थान में एक पुलिसकर्मी के आवास पर हुई फायरिंग के मामले में हापुड़ से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़े…

Jagran के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 06:05 pm बजे
हापुड़ से पकड़े गए राजस्थान में पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी, बाइक नंबर से हुआ खुलासा
 - hapur link to rajasthan firing two accused arrested

सौजन्य से:- Jagran

हापुड़ से पकड़े गए राजस्थान में पुलिसकर्मी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी, बाइक नंबर से हुआ खुलासा

राजस्थान में एक पुलिसकर्मी के आवास पर हुई फायरिंग के मामले में हापुड़ से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया ...और पढ़ें

HighLights

- हापुड़ से दो आरोपित राजस्थान फायरिंग मामले में गिरफ्तार।

- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर से पहचान की।

- फायरिंग का संबंध पुलिसकर्मी से जुड़े ठगी विवाद से।

केशव त्यागी, हापुड़। राजस्थान में पुलिसकर्मी के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में जिले से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के राजसमंद जिले की कांकरोली थाना पुलिस ने थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दबिश देकर कविंद्र पुत्र मुन्नू और प्रिंस पुत्र रामवीर को गिरफ्तार किया।

दोनों पर राजस्थान में सुपारी लेकर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों तक पहुंची। गिरफ्तारी के बाद राजस्थान पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई।

हापुड़ से जुड़ा है लिंक

बता दें कि राजस्थान के कांकरोली थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के आवास पर पांच और छह अक्टूबर की मध्य रात्रि करीब सात राउंड फायरिंग की गई थी। घटना के बाद पुलिसकर्मी के स्वजन ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। कांकरोली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर सामने आया। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो तार हापुड़ के गांव श्यामपुर से जुड़ गए।

बाइक के नंबर से आरोपितों तक पहुंची पुलिस

राजस्थान पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू की। इसके बाद टीम हापुड़ पहुंची और थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कविंद्र और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पूछताछ के लिए राजस्थान ले जाया गया है। पुलिस अब फायरिंग में उनकी भूमिका और वारदात के पीछे की वजह की पड़ताल कर रही है।

ठगी के विवाद से जोड़कर देखी जा रही घटना

राजस्थान में संबंधित पुलिसकर्मी पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। इस मामले में नामजद होने के बाद से वह करीब दो महीने से फरार बताया जा रहा है। ठगी के शिकार कुछ लोग पुलिसकर्मी के स्वजन पर रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच उसके आवास पर फायरिंग की घटना हुई। ऐसे में फायरिंग को ठगी के विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

दुबई से सुपारी मिलने की चर्चा

मामले में दुबई से सुपारी मिलने की बात भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि फायरिंग किसके कहने पर की गई और इसके पीछे कौन लोग शामिल थे। थाना देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि राजस्थान पुलिस दो युवकों को अपने साथ ले गई है। मामले में विस्तृत जानकारी राजस्थान पुलिस से ही मिल सकेगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें