इटावा में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए लगेंगे शिविर: जयपुर डिस्कॉम लगाएगा कैंप, बिल और स्मार्ट मीटर की दिक्कतों पर चर्चा होंगी - itawa News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Itawa - Jaipur Discom Camp In Itawa | Electricity Bill & Smart Meter Solutions इटावा में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए लगेंगे शिविर:जयपुर डिस्कॉम लगाएगा कैंप, बिल और स्मार्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Itawa
- Jaipur Discom Camp In Itawa | Electricity Bill & Smart Meter Solutions
इटावा में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए लगेंगे शिविर:जयपुर डिस्कॉम लगाएगा कैंप, बिल और स्मार्ट मीटर की दिक्कतों पर चर्चा होंगी
- कॉपी लिंक
जयपुर बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) इटावा उपखंड में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को तुरंत सुलझाने के लिए खास कैंप लगाएगा। ये कैंप उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी हर तरह की परेशानी दूर करने में मदद करेंगे।
इन कैंपों में बिजली बिलों से जुड़ी शिकायतें, स्मार्ट मीटर की दिक्कतें, परमानेंट कटे कनेक्शन (पीडीसी) वाले ग्राहकों के मामले और पुराने बकाया बिलों का निपटारा किया जाएगा।
कोटा जिला खंड के अधिशाषी अभियंता आशीष जौहरी की अध्यक्षता में ये कैंप लगेंगे। कैंप में सहायक अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी और स्मार्ट मीटर की जांच के लिए संबंधित एजेंसी के लोग भी मौजूद रहेंगे।
पहला कैंप 4 सितंबर 2026 को जयपुर डिस्कॉम इटावा के सहायक अभियंता कार्यालय में लगेगा।
सभी संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे तय तारीख पर अपने नजदीकी कार्यालय पहुंचकर इन कैंपों का फायदा उठाएं और अपनी बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराएं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

ज्योतिषाचार्य राजेश श्रीमाली 6 तक जयपुर में, कुंडली विश्लेषण करेंगे - Jaipur News

बहादुरगढ़ से जयपुर के लिए शुरू हुई बस सेवा तीन दिन में ही बंद

राजस्थान: हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में बढ़ी जजों की सीटिंग, 5 अक्टूबर से तीन और जज करेंगे सुनवाई


