होमविकासजयपुर-चौमूं हाइवे पर मवेशियों से खतरा रात के समय बढ़ रही हादसे की आशंका - Jaipur News
विकास

जयपुर-चौमूं हाइवे पर मवेशियों से खतरा रात के समय बढ़ रही हादसे की आशंका - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Cattle Pose A Threat On The Jaipur Chomu Highway, Increasing The Risk Of Accidents At Night. जयपुर-चौमूं हाइवे पर मवेशियों से खतरा रात के समय बढ़ रही हादसे की आशंका - कॉपी लिंक…

Dainik Bhaskar के अनुसार23 अगस्त 2026 को 02:54 am बजे
जयपुर-चौमूं हाइवे पर मवेशियों से खतरा रात के समय बढ़ रही हादसे की आशंका - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Cattle Pose A Threat On The Jaipur Chomu Highway, Increasing The Risk Of Accidents At Night.

जयपुर-चौमूं हाइवे पर मवेशियों से खतरा रात के समय बढ़ रही हादसे की आशंका

- कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज |राजावास

जयपुर-चौमूं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है। दिन के साथ-साथ रात में भी बड़ी संख्या में गाय और सांड हाईवे पर विचरण करते नजर आते हैं। रात के अंधेरे में खासकर काले रंग के पशु दूर से दिखाई नहीं देते और अचानक वाहन के सामने आने से चालक को संभलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। इससे गंभीर हादसे की आशंका बनी रहती है। सड़क पर विचरण करते इन आवारा मवेशियों को रिफ्लेक्टर लगाकर राहगीरों को सुरक्षित करने के मामले में जिम्मेदार कोई कार्रवाई तक नहीं कर पा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार टांटियावास टोल प्लाजा और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से आवारा पशुओं को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों के बीच अचानक पशुओं के आ जाने से चालक को वाहन नियंत्रित करने में परेशानी होती है। इससे दुर्घटना के साथ-साथ कई बार यातायात बाधित होकर जाम की स्थिति भी बन जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सड़क पर बैठे पशु विशेष रूप से परेशानी का कारण बनते हैं। पहले भी हाईवे पर आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं होने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

वाहन चालकों और ग्रामीणों ने एनएचएआई तथा टांटियावास टोल प्रशासन से हाईवे को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें