जयपुर में कॉल रिकॉर्ड कर युवती ने ब्लैकमेल किया: झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, एक दुकान पर हुई थी मुलाकात - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Woman Blackmails Man Over Call Recording | Threatens Fake Case जयपुर में कॉल रिकॉर्ड कर युवती ने ब्लैकमेल किया:झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, एक दुकान पर हुई थी मुलाकात…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Woman Blackmails Man Over Call Recording | Threatens Fake Case
जयपुर में कॉल रिकॉर्ड कर युवती ने ब्लैकमेल किया:झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, एक दुकान पर हुई थी मुलाकात
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर युवती ने रुपए ऐंठ लिए। दोनों के बीच हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग डिलीड करने के बदले 1 लाख रुपए मांगे। रुपए की डिमांड पूरी नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया- जयपुर के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल 2025 में बारिश के सीजन के दौरान बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में बारिश आने पर रुक गया। बाइक खड़ी कर एक दुकान के बाहर खड़ा हो गया। दुकान पर बैठी युवती बात करने लगी। बातचीत के दौरान खुद को तलाकशुदा होना बताया। शादी के लिए अच्छे लड़के को ढूंढने के बारे में भी बताया। नजर में कोई लड़का हो तो बताने के लिए कहा।
मोबाइल पर बात कर करने लगी रिकॉर्डिंग
युवती ने फोन कर बातचीत करना शुरू कर दिया। आए दिन बात कर उसके घरवाले-परिचितों के बारे में भी पूरी जानकारी जुटा ली। मोबाइल पर बातचीत के दौरान प्लानिंग के तहत युवती कॉल रिकॉर्डिंग करने लगी। कॉल के दौरान प्राइवेट बातों की रिकॉर्डिंग करने पर युवती ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
1 लाख रुपए की रखी डिमांड
अगस्त-2025 में पीड़ित को कॉल रिकॉर्डिंग के बारे में बताया। रिकॉर्डिंग को वायरल कर घरवालों व परिचितों तक पहुंचाकर बदनाम करने की धमकी देने लगी। रिकॉर्डिंग डिलीट करने के बदले ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपए में सौंदा तय किया। ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए 20 हजार रुपए लेने के बाद रिकॉर्डिंग डिलीट करना बताया।
झूठे केस में फंसाने की धमकी
आरोप है कि कुछ दिन बाद दोबारा युवती ने परेशान करना शुरू कर दिया। कॉल कर और रुपयों की डिमांड करने लगी। रिकॉर्डिंग को सबूत बताकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। रुपए नहीं देने पर धमकाया कि रिकॉर्डिंग वायरल कर झूठा केस दर्ज करवा दूंगी। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित ने ब्लैकमेलर युवती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
- जयपुर-अजमेर हाईवे पर भरे पानी के कारण पलटी स्कॉर्पियो,2 मौत: अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी, सीट-स्टेयरिंग के बीच फंसे घायल
- बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी: RGHS में गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी, जयपुर डिस्कॉम ने दिए कार्रवाई के आदेश
- चौमूं में मेडिकल स्टोर और मकान में चोरी: 1 लाख से ज्यादा की नकदी और सोने-चांदी के गहने पार
- लेपर्ड ने बंदर को जबड़े में दबोचकर किया शिकार:VIDEO: पहाड़ी पर बंदरों के झुंड के पीछे भागा, फिर झपट्टा मारकर एक को दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन: राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News

जयपुर में SI भर्ती परीक्षा में फेक कैंडिडेट पकड़ी: एडिट कर बनाया एडमिट कार्ड, रिटन में फेल होने के बाद भी देने आई थी फिजिकल - Jaipur News

राजस्थान के राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया


