जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला व्यापारी का शव: एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पहले परिवार को बताए बिना गया था दिल्ली - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Talkatora Dead Body Found | Missing Youth Case News Update जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला व्यापारी का शव:एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पहले परिवार को बताए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Talkatora Dead Body Found | Missing Youth Case News Update
जयपुर के तालकटोरा में तैरता मिला व्यापारी का शव:एक दिन पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी रिपोर्ट, पहले परिवार को बताए बिना गया था दिल्ली
- कॉपी लिंक
जयपुर के नाहरगढ़ रोड थाना क्षेत्र स्थित तालकटोरा में बुधवार को एक व्यक्ति का शव तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बाहर निकाला।
पुलिस जांच में मृतक कि पहचान गणगौरी बाजार निवासी मनमोहन शर्मा (62) के रूप में हुई है। मृतक कैटरिंग व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले ही मृतक मनमोहन के लापता होने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
नाहरगढ़ रोड थाना पुलिस का कहना है कि मृतक का शव पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
परिवार से नाराज होकर दिल्ली चला गया था
ASI राज कृष्ण के मुताबिक मनमोहन (62) की परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इससे पहले 20 जुलाई को परिवार से नाराज होकर मृतक दिल्ली चला गया था। परिजन उसे 21 जुलाई की सुबह 3.45 पर दिल्ली से लेकर जयपुर आए। 21 जुलाई सुबह 4.24 पर वह फिर घर से बाहर निकल गया। बुधवार तड़के ब्रह्मपुरी खर्रे से तालकटोरे तक कैमरों में नजर आ रहा था। उसके बाद मृतक की लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही थी। आज सुबह पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने तालकटोरे में शव तेरने की जानकारी दी।
सूचना पर शव निकालकर मृतक की पहचान परिजनों से करवाई और शव पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थानाधिकारी सज्जन से ने बताया कि तालकटोरे में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया था। मृतक के परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवा रखी थी। परिजनों को मौके पर बुलवाकर मृतक की पहचान करवाई गई।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मनमोहन शर्मा जिस दिन दिल्ली बिना किसी को बताए गए थे। उस दिन परिवार का नहर के गणेश जी मंदिर में जीमण का आयोजन था। जिस दिन ही वे परिवार को बिना बताए दिल्ली चले गए थे। वहीं उन्होंने उसके बाद की कैटरिंग की बुकिंग भी कैंसिल कर दी थी।
- LIVEभीलवाड़ा के आसींद में 5.90 इंच बारिश, नदी उफान पर: टोंक के हॉस्पिटल में पानी भरा; अजमेर-उदयपुर समेत कई जिलों भी तेज बरसात
- जंगल में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका: शरीर पर चोट के कई निशान; FSL टीम ने जुटाए सबूत
- खुदाई में निकले खजाने का मजदूर ने खोला राज: सोना-चांदी के 150 सिक्के नहीं दिए थे, दावा- हवेली मालिकों और कंपनी में हुआ था एग्रीमेंट
- भास्कर एक्सक्लूसिवपाकिस्तान बॉर्डर पर 50 लाख की जमीन 5-लाख में बेची: ब्लैकमनी को ठिकाने लगाने का नया खेल, छापेमारी में खुलासा; भास्कर के पास ऐसी 3 रजिस्ट्री
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


