होम›क्राइम›राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा: परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है? - Jaipur News
क्राइम

राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा: परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है? - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Alwar CJP Leader Deepak Baliyan Arrest Controversy | Rajasthan Police राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा:परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की ध…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 अक्टूबर 2026 को 01:05 am बजे
राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा:  परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है? - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Alwar CJP Leader Deepak Baliyan Arrest Controversy | Rajasthan Police

राजस्थान-कॉकरोच जनता पार्टी के बड़े नेता को पुलिस ने पकड़ा:परिवार का दावा- मारपीट की, घसीटा भी; रांका की धमकी- देखना थाने में क्या होता है?

- कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संगठन सह-प्रभारी दीपक बालियान को कठूमर (अलवर) में उनके घर से हिरासत में लेने का दावा किया गया है।

पार्टी के सह-प्रभारी आशुतोष रांका के अनुसार 8 अक्टूबर की रात 10 बजे पुलिस बालियान को जबरन पुलिस स्टेशन ले गई। परिवार का दावा है कि दीपक के पैर में फ्रैक्चर है इसके बाद भी उसे घसीटा गया।

जब दीपक के छोटे भाई अनिरुद्ध ने पुलिस कार्रवाई का वीडियो बनाना शुरू किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी मारपीट की और उन्हें शर्ट से पकड़कर घसीटने का प्रयास किया।

वहीं, बालियान ने घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। इस दौरान वीडियो कॉल पर मौजूद पार्टी सह-संयोजक आशुतोष रांका ने पुलिसकर्मियों को धमकी भी दी।

सबसे पहले देखिए - रांका का शेयर VIDEO

2 बार दीपक के घर पहुंची थी पुलिस

परिजनों का आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात को 2 बार पुलिसकर्मी उनके घर आए थे। पहली बार रात 8 बजे आए थे। इस दौरान दीपक ने पुलिस कार्रवाई का सोशल मीडिया पर लाइव किया था।

कुछ देर बाद पुलिसकर्मी वहां से चले गए थे। रात करीब 10 बजे पुलिसकर्मी वापस से आए और दीपक से वीडियो हटाने के लिए कहा।

दीपक के इनकार करने के बाद पुलिस ने उसे जबरन हिरासत में ले लिया। उनका कहना है कि दीपक लगभग 15 दिनों बाद 8 अक्टूबर की दोपहर में घर लौटे थे।

पुलिसकर्मी बोले- CI साहब ने बुलाया है

सीजेपी का दावा है कि जब पहली बार पुलिसकर्मी दीपक के घर आए थे तो उनसे बार-बार पूछा गया कि दीपक को क्यों ले जा रहे हो तो उन्होंने एक ही जवाब दिया कि सीआई साहब ने बुलाया है। इस दौरान दीपक ने आशुतोष रांका को वीडियो कॉल कर वीडियो भी बनाया। लाइव के दौरान क्या-क्या हुआ….

आशुतोष रांका: हमारे को-इंचार्ज दीपक बालियान के घर पर पुलिस भेज रखी है। इन्हें आप लाइव देखिए। बालियान के अलवर कठूमर स्थित आवास पर पुलिस आई हुई है। जहां पुलिसकर्मी उन्हें कह रहे हैं कि आप कठूमर थाने चलिए, साहब ने बुलाया है।

दीपक बालिायान: इनका कहना है कि साहब ने बुलाया है। देश की जनता को यह देखने दो कि आम जनता को आप इतनी रात को कैसे परेशान करते हो।

आशुतोष रांका: दीपक उनकी नेम प्लेट पढ़ाओ। यह पप्पू खान हैं। पप्पू जी बताएं कि आप में आप किस आधार पर बात करने आए हैं। देश की जनता भी अभी ऑनलाइन देख रही आपकी करतूतें।

पुलिसकर्मी: आपको कुछ गलत तो बोल ही नहीं।

दीपक बालियान: आपको नहीं पता तो आप यहां से निकलो। कोई चाय-वाय नहीं है। चाय पानी पीनी है तो दिन में आना। अबकी बार आओ तो साहब को साथ लेकर आना।

आशुतोष रांका: गिरफ्तार करके दिखाओ। फिर देखना थाने पर क्या होता है।

10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदर्शन मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को लेकर है।

CJP ने कहा- संगठन 10 अक्टूबर का प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करेगा और गिरफ्तारी या हिरासत के लिए भी तैयार हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि प्रदर्शन रोकने के लिए उनके नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

….

ये खबर भी पढ़िए…

CJP राजस्थान पर इतना फोकस क्यों कर रही है?:2 टॉप लीडरों का यहीं से कनेक्शन; जानिए-जयपुर में रांका को पीटा,पुलिस ने क्यों नहीं बचाया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आशुतोष रांका और टीम को ग्रामीणों ने पीटकर खदेड़ दिया था। रांका 21 अगस्त जयपुर के सीतापुरा एरिया के एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़िए…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें