राजस्थान: अक्टूबर में भी तप रही धौरों की धरती, अब मौसम विभाग के इस अनुमान ने बढ़ाई हलचल
राजस्थान: अक्टूबर में भी तप रही धौरों की धरती, अब मौसम विभाग के इस अनुमान ने बढ़ाई हलचल राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेता…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान: अक्टूबर में भी तप रही धौरों की धरती, अब मौसम विभाग के इस अनुमान ने बढ़ाई हलचल
राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 से 48 घंटों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। किन-किन इलाकों में मौसम बदलने वाला है जानिए इस रिपोर्ट में-
विस्तार
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो रहा है। हालांकि, अब उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी क्षेत्र में मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 9 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर को कुछ जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 और 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं सहित आसपास के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 13 और 14 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढें- राजस्थान पंचायत चुनाव: अब कक्षा नौ से 12 की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से, नया कार्यक्रम जारी
आज पूरे प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
9 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या गरज-चमक की चेतावनी जारी नहीं की है। जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर सहित प्रमुख शहरों में बारिश की संभावना नहीं है।
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रह सकता है।
तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत
8 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे दिन की तपिश कुछ कम हो सकती है, जबकि रात में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के लिए बनाई कैंपेन कमेटी: गहलोत-पायलट समेत 20 नेता शामिल; आप ने पहली लिस्ट में जारी किए 60 उम्मीदवारों के नाम - Jaipur News

राजस्थान बोर्ड 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल यहां देखें

AU Prof to present Rajasthan desert ecology study at US conference


