राजस्थान में स्थायी लोक अदालतों में नए चेहरे, कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा अनुशंसित नियुक्तियां
राजस्थान में स्थायी लोक अदालतों में नए सदस्यों की नियुक्ति हुई है, जिनमें जयपुर मेट्रो प्रथम के पुर्नीश सरीन और जयपुर जिले के विनायक अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा, दीपक चाचान को टोंक जिले की स्थायी लोक अदालत में सदस्य नियुक्त किया गया है.

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Sarin Became A Member Of Jaipur Metro Pratham, Deepak Chachan Was Sent To Tonk.
जयपुर मेट्रो प्रथम में सरीन सदस्य बने, दीपक चाचान को टोंक भेजा
- कॉपी लिंक
स्थायी लोक अदालत
जयपुर | राज्य सरकार के विधि विभाग ने एक आदेश जारी कर रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष की अनुशंसा पर प्रदेश की स्थायी लोक अदालतों में सदस्यों के खाली पदों में से 19 पदों पर नियुक्तियां की हैं। जयपुर मेट्रो प्रथम की स्थायी लोक अदालत में पुर्नीश सरीन और जयपुर जिले की स्थायी लोक अदालत में विनायक अग्रवाल को सदस्य नियुक्त किया है। जयपुर जिले की स्थायी लोक अदालत के पूर्व सदस्य दीपक चाचान को टोंक जिले की स्थायी लोक अदालत में सदस्य नियुक्त किया है। चाचान ने स्थायी लोक अदालत में रहते हुए अपने कार्यकाल में जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े कई मामलों में निर्णय दिए। इनमें द्रव्यवती नदी में गंदगी होने, फर्जी क्लेम याचिकाओं में प्रार्थियों सहित पुलिस अफसरों व बीमा कंपनियों के अफसरों की मिलीभगत के मामले उजागर करना मुख्य रहे। कई मामलों में डीजीपी व पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश भी दिए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अर्ध-रोजगार से डॉक्टर बनने तक: राजस्थान के 19 वर्षीय छात्र की दिलचस्प कहानी

राजस्थान के ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों का व्यापक शुभारंभ: मुख्यमंत्री का निर्देश

राजस्थान में दिल दहलानेवाली घटना: परिवार पर है विषाक्त पदार्थ का सेवन


