राजस्थान में दिल दहलानेवाली घटना: परिवार पर है विषाक्त पदार्थ का सेवन
राजस्थान के करौली जिले में एक परिवार के चारों लोगों में से तीन की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान के करौली में दर्दनाक हादसा: बीमारी से परेशान परिवार के सभी लोगों पीया जहर, तीन की मौत; एक गंभीर
Rajasthan: करौली के सपोटरा क्षेत्र के बालौती गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करौली जिले के सपोटरा उपखंड के बालौती गांव की बैरवा बस्ती में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस घटना में रामदयाल बैरवा (45), उनकी पत्नी राजबाई (41) और पुत्र लक्ष्मीनारायण (25) की मौत हो गई, जबकि विजयराज (27) का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार, परिवार लंबे समय से बीमारी और उससे जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। विषाक्त पदार्थ के सेवन के कारणों की भी जांच की जा रही है।
पढ़ें: वीडियो बनाने से रोका तो भड़के युवक, ग्रामीणों को रौंदने का प्रयास; एक का हाथ टूटा
देर रात पहुंचेगा शव
डीएसपी मीना मीणा ने बताया कि राजबाई बैरवा और लक्ष्मीनारायण बैरवा के शवों का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल सपोटरा में कराया जा रहा है। रामदयाल बैरवा की जयपुर में मौत होने के कारण उनका शव देर रात तक बालोती गांव पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि रामदयाल बैरवा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी ने जानकारी दी कि उसके दोनों बेटे मानसिक रूप से विमंदित थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

रहस्यमयी गड़े खजानों की पुरानी कहानियां फिर चर्चा में: जयपुर के किलों और हवेलियों के गुप्त तहखाने

इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है कोटा अस्पताल को परिजनों ने


