होमक्राइमजयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर: प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही - Jaipur News
क्राइम

जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर: प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Crime News | Wife Poisons Husband With Boyfriend Over Affair जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर:प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़…

Dainik Bhaskar के अनुसार21 अगस्त 2026 को 10:56 am बजे
जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर:  प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Crime News | Wife Poisons Husband With Boyfriend Over Affair

जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर:प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही

- कॉपी लिंक

जयपुर में पति को जहर देकर हत्या करने की आरोपी पत्नी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कविता मीणा (23) ने बताया कि- घर पर जहर देकर मारने पर फंसने का डर था।

इसलिए 5 अगस्त को मंदिर जाने के बहाने उसे बाहर लेकर गई। वहां, जूस में जहर मिलाकर पिला दिया। पहले पति महेश ने जूस पीने से मना किया, लेकिन उसे प्यार का वास्ता देकर जबरन पिला दिया। फिर तड़पते महेश को लेकर ही घूमती रही।

कविता का कहना है कि उसने बॉयफ्रेंड गणेश मीणा (27) के दबाव में हत्या की प्लानिंग की थी। क्योंकि वो दोनों शादी करना चाहते थे। हत्या के लिए 4 महीने पहले कीटनाशक दवा (जहर) पिता से बहाने से मंगवाई थी।

महेश मीणा हत्याकांड में विश्वकर्मा थाना पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार (21 अगस्त) को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सबसे पहले देखिए- वो PHOTO जिससे हत्याकांड का खुलासा हुआ

5 पॉइंट में पढ़िए- आरोपी कविता ने पुलिस को क्या बताया?

1. घरवालों ने जबरन महेश से शादी की: कविता ने बताया- मेरा करीब 9 साल से पड़ोस में रहने वाले गणेश से अफेयर था। मैं उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन कर नहीं पाई। डेढ़ साल पहले घरवालों ने नहीं चाहते हुए भी मेरी शादी महेश मीणा से कर दी। मैं महेश के साथ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए कई बार छोड़ने का प्रयास किया। पहली-दूसरी बार बात नहीं बनने पर पति पर मारपीट-टॉर्चर करने का आरोप लगाकर पीहर जाने लगी। बहन की शादी भी उसी घर में होने के कारण रिश्ता बनाए रखने का परिवारवाले दबाव बनाते रहे।

2. बॉयफ्रेंड ने दिया हत्या करने का सुझाव: कविता मीणा ने पूछताछ में कबूला कि पति को छोड़ने का कई बार प्रयास किया, लेकिन घरवालों के दबाव के चलते नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर गणेश की ओर से भी अक्सर मिलने और पति महेश को छोड़ने का दबाव बनाया जाता। बार-बार अपनी परेशानी के बारे में बताने पर गणेश ने पति महेश की हत्या करने का सुझाव दिया। गांव में रहने वाले व्यक्ति की जहर से मौत होने पर उसी तरीके को चुन लिया।

3. पिता से मंगवाई कीटनाशक दवा, थोड़ी मर्डर के लिए रख ली: आरोपी ने बताया कि करीब 4 महीने पहले पति की हत्या की प्लानिंग की थी। पिता से कीटनाशक दवा मंगवाई। उसे अपने ससुराल ले आई। जहर घर में कहां से आया, इस बात पर पकड़े जाने से बचना जरूरी थी। इसलिए कुछ दवाई सास को अनाज में डालने के लिए दे दी। कुछ अपने पास रख ली। कविता को आशंका थी कि घर पर महेश को जहर दिया तो घरवाले उसे हॉस्पिटल ले जाकर बचा लेंगे। इसलिए ये प्लान कैंसिल कर दिया।

4. चलती बाइक पर जहर वाला जूस पिलाया: 5 अगस्त 2026 को गणेश के कहे अनुसार कविता ने महेश को नई नाथ मंदिर ले जाने को कहा था। दोपहर करीब 11 बजे मंदिर जाने के दौरान रास्ते में जूस खरीदा। चलती बाइक पर जूस में साथ लाई कीटनाशक दवा को मिला दिया। रास्ते में प्यार का दबाव बनाकर महेश को जूस पिला दिया। करीब आधा घंटे बाद महेश पर दवाई का असर होने से वो उल्टियां करने लगा।

5. करीब डेढ़ घंटे तक पति को तड़पता देखती रही: करीब डेढ़ घंटे तक वह महेश को तड़पता देखती रही, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। दोपहर करीब 1 बजे गणेश अपने दो साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। करीब 3:30 घंटे तीनों बाइक पर लेकर उसे बेहोशी की हालत में लेकर घूमते रहे। शाम करीब 5 बजे विश्वकर्मा 14 नंबर पुलिया के पास ले आए। वहां महेश की मौत कंफर्म होने पर गणेश दोस्तों के साथ भाग गया। इसके बाद कविता ने परिजनों को मौके पर बुलाया।

CCTV फुटेज से खुल गई पोल

महेश को जहर दिए जाने की कोई वजह पुलिस के सामने नहीं थी। सीसीटीवी फुटेज मिलने पर उसके झूठ बोलने का पता चल गया। फुटेज में मौजूद लड़कों के बारे में पता करने पर कविता के बॉयफ्रेंड होने का सामने आया।

इसके बाद आगे फेसबुक जांच करने पर गणेश के साथ फोटोज भी मिली। परिवार के इन सभी सबूतों को पुलिस को सौंपने के बाद हत्या की साजिश का पता लगा।

….

ये खबरें भी पढ़िए-

जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत:आरोप-बहू ने बॉयफ्रेंड सहित 3 युवकों के साथ मिलकर जहर दिया; 20 मिनट तड़पता रहा बेटा

जयपुर में बेटे की मौत के करीब 11 दिन बाद पिता ने सबूत ढूंढकर पुलिस को दिए। पिता ने बहू पर बॉयफ्रेंड सहित तीन लोगों के साथ मिलकर बेटे की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़िए…

- LIVEजयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम: डोटासरा बोले- हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता; दिलावर ने कहा- कॉकरोच मुंह छिपाकर भागे

- राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में पारा 40°C के पार

- PM फसल बीमा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 1 खेत, 1 फसल और 4 बार में उठा लिया ₹31 लाख का क्लेम

- विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी के बीच यूसीसी बिल पेश: कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; जूली ने सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई पर सरकार को घेरा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें