विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी के बीच यूसीसी बिल पेश: कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; जूली ने सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई पर सरकार को घेरा - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Vidhan Sabha LIVE Update; UCC Bill Bhajan Lal Sharma | BJP Congress MLA विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी के बीच यूसीसी बिल पेश:कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; जूली…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Vidhan Sabha LIVE Update; UCC Bill Bhajan Lal Sharma | BJP Congress MLA
विधानसभा में हंगामा, नारेबाजी के बीच यूसीसी बिल पेश:कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; जूली ने सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई पर सरकार को घेरा
- कॉपी लिंक
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही दूसरे दिन शुक्रवार को केवल 66 मिनट चली। सुबह कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा कर दिया। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली।
दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। हंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल पेश हुआ। बिल पेश होने के बाद कांग्रेस विधायकों ने कार्यवाही का बॉयकॉट कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई।
इससे पहले सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा था।
उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट पर भी सरकार को घेरा था। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में नारेबाजी की और सरकार भगोड़ी है के पोस्टर लहराए थे। वहीं, भाजपा विधायकों ने राहुल गांधी को भगोड़ा और चोर बताते हुए नारेबाजी की थी।
सदन में हंगामे के PHOTOS…
….
ये खबर भी पढ़िए…
पल-पल का अपडेट पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
अपडेट्स
- कॉपी लिंक
विधानसभा में अनुपूरक अनुदान की मांगें और तीन बिल पारित करवाने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। आज केवल 1 घंटा 6 मिनट ही सदन चला। आज प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रश्नकाल में 5 मिनट, शून्यकाल में 18 मिनट कार्यवाही चली। दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित हुई। तीसरी बार कार्यवाही स्थगित होने पर हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक बायकॉट करके चले गए। तीसरी बार 43 मिनट सदन चला।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायकों को गुरुवार को विधानसभा के गेट पर रोके जाने और कांग्रेस के हंगामे पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा- विधानसभा का गेट आज भी खुला है और कल भी खुला था। एमएलए फ्लैट्स कैंपस में रहने वालों के लिए गेट खुला रहता है। ग्रुप में विधानसभा के गेट से आने की अनुमति न पहले थी न आगे होगी। विधायकों के लिए गेट गुरुवार को भी खुला था, लेकिन गुरुवार को ग्रुप में एमएलए आए तो बाहर के दो लोग आ गए थे। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने पहचानकर बाहर निकाला। मार्शल ने मुझे जानकारी दी कि विधानसभा के गेट पर गुरुवार को दो-तीन लोग चढ़े। यह नियमों के हिसाब से अवांछनीय है, भविष्य में इस तरह की बातें नहीं हो, यह अपील करता हूं।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के बायकॉट के बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- कांग्रेस में आपसी खींचतान है। खींचतान इस कदर हावी है कि क्रेडिट नेता प्रतिपक्ष को क्रेडिट नहीं मिल जाए, इसलिए जानबूझकर हंगामा किया गया। कल भी इन्होंने गलत धरना दिया गया। मीडिया के सामने गलत बयानबाजी की गई। इन्होंने विधानसभा से भागने का काम किया है। सदन में प्रश्नकाल से लेकर किसी मुद्दे पर नहीं बोले। राजस्थान की जनता सब देख रही है।
- कॉपी लिंक
हंगामे के बाद कांग्रेस विधायक 1 बजकर 21 मिनट पर सदन की कार्यवाही से बायकॉट करके चले गए। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- हमें सदन में जनता के मुद्दे उठाने की अनुमति मिल नहीं रही। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि पहले वित्त से संबंधी अनुदान की मांगों को पारित होने दीजिए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- सरकार अपना बिजनेस पूरा करना चाहती है, लेकिन जनता के मुद्दों का क्या होगा? इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने सदन की कार्यवाही से बायकॉट करके जाने की घोषणा की। कांग्रेस विधायकों की गैर मौजूदगी में ही सदन की कार्यवाही चल रही है।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच विधानसभा में समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) बिल विधानसभाा में रखा गया। संसदीय कार्य और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने यूसीसी बिल को सदन में रखा। अब इस बिल को बाद में बहस के बाद पारित करवाया जाएगा।
- कॉपी लिंक
विधानसभा की दोपहर एक बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी रहा। कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच ही सदन का कामकाज चलता रहा। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई का मामला उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों से हंगामा शांत कर सीटों पर जाने को कहा, लेकिन हंगामा जारी रहा।
- कॉपी लिंक
विधानसभा में हंगामे के कारण दूसरी बार सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
प्रश्नकाल में 5 मिनट कार्यवाही चली, लेकिन कांग्रेस के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
12 बजे कार्यवाही शुरू होने के बाद भी कांग्रेस का हंगामा जारी रहा।
स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष और सत्ता पक्ष की तरफ सको शून्यकाल के बाद 5-5 मिनट का समय देने का आश्वासन दिया।
इसके बावजूद कांग्रेस विधायकों का हंगामा जारी रहा। शून्यकाल में केवल 18 मिनट कार्यवाही चली।
- कॉपी लिंक
विधानसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर से शुरू होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने शून्यकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष को बोलने का समय देने का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी जारी रही।
- कॉपी लिंक
विधानसभाा की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को गेट पर रोके जाने के साथ ही आज स्कूलों का निरीक्षण करने गए सीजेपी कार्यकर्ताओं को पीटे जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
जूली ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा की हालत खराब है। आज स्कूलों में गए हैं, उन्हें पीटा जा रहा है, सरकार इस पर चुप क्यों है?
आज तक विधानसभा में आने वाले विधायकों को गेट पर नहीं रोका गया, बीजेपी जब विपक्ष में थी तब भी इसी गेट से विधायक प्रदर्शन करते हुए आते थे, लेकिन कल हमें क्यों रोका गया इसकी जांच होनी चाहिए।
जूली ने कहा— कल हमें आने नहीं दिया गया और पीछे से अनर्गल बातें की गईं कि हम आना नहीं चाहते थे।
हम जनता के मुद्दे उठाना चाहते हैं। जनता के मुद्दों पर बात करना चाहते हैं।
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
कांग्रेस विधायकों ने शुक्रवार सुबह विधानसभा कैंपस में कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद वे अंदर गए।
आज प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद कुछ विभागों की सप्लीमेंटरी डिमांड्स पारित करवाई जाएंगी।
इसके बाद विनियोग संख्या 3 विधेयक भी चर्चा के बाद पारित करवाया जाएगा।
- कॉपी लिंक
प्रश्नकाल के दौरान कई सवालों पर मंत्रियों को घेरा जा सकता है। खाद बीज संकट और स्कूल की मरम्मत से जुड़े सवालों पर प्रश्नकाल में हंगामा हो सकता है।
कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने द्रव्यती नदी पर एलिवेटेड रोड से जुड़ा सवाल पूछा है। खाद बीज संकट पर प्रमोद जैन भाया ने सवाल लगाया है।
- कॉपी लिंक
यूसीसी बिल टलने के आसार हैं। कल सरकारी मुख्य सचेतक ने यूसीसी बिल सदन में रखने की बात कही थी। आज की विधानसभा की कार्यसूची में यूसीसी बिल को सदन में रखने का जिक्र नहीं है।
मौजूदा विधानसभा सत्र दो दिन का ही रखा गया है। नवंबर में फिर सदन बुलाया जाएगा, उसमें यूसीसी और ट्री प्रोटक्शन बिल पारित करवाए जाएंगे।
- LIVEजयपुर- CJP प्रवक्ता को पीटा,मंत्री को 48 घंटे का अल्टीमेटम: डोटासरा बोले- हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता; दिलावर ने कहा- कॉकरोच मुंह छिपाकर भागे
- जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर: प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही
- राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: धौलपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा, श्रीगंगानगर में पारा 40°C के पार
- बात खरी हैस्कूल में 'कॉकरोच', 'ढक्कन कानून' पर हल्लाबोल: पूर्व मंत्री ने खोली MLA की 'पोल'; करप्शन की 'बाढ़' में बह गया पुल!
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में तेंदुए का हमला: 3 साल के बच्चे को घर से घसीटा, मौत

राजस्थान में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के दौरान सीजेपी टीम पर हमला

राजस्थान विधानसभा में UCC बिल और CJP विवाद की गूंज, कांग्रेस का वॉकआउट, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित


