राजस्थान विधानसभा में UCC बिल और CJP विवाद की गूंज, कांग्रेस का वॉकआउट, अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित
मानसून सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच सरकार ने राजस्थान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026सदन में प्रस्तुत किया।सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट और विधायकों को गेट पर रोकने के मुद्दे पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताते…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मानसून सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच सरकार ने राजस्थान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक, 2026सदन में प्रस्तुत किया।सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट और विधायकों को गेट पर रोकने के मुद्दे पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताते हुए वॉकआउट कर दिया।
जयपुर: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। अनुपूरक अनुदान की मांगें और तीन महत्वपूर्ण विधेयक पारित कराने के बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। शुक्रवार को सदन केवल 1 घंटा 6 मिनट ही चल सका, जिसमें प्रश्नकाल 5 मिनट और शून्यकाल 18 मिनट ही चला। दो बार के स्थगन के बाद जब तीसरी बार कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष के बायकॉट के बीच सरकार ने कार्यवाही पूरी की।
गेट पर रोके जाने और CJP नेताओं से मारपीट पर घिरी सरकार
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को कांग्रेस विधायकों को विधानसभा के मुख्य द्वार पर रोके जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जूली ने बगरू में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेताओं के साथ हुई मारपीट पर सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। जूली ने कहा-
आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य का बुरा हाल है। जो लोग बदहाल स्कूलों की हकीकत देखने जा रहे हैं, उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। विधायकों को सदन में आने से रोका जा रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए।
टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष
स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रश्नकाल के बीच इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित कांग्रेस विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। जवाब में भाजपा विधायकों ने भी राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए, जिसके कारण दोपहर 12 बजे और फिर 1 बजे तक के लिए दो बार कार्यवाही रोकनी पड़ी।
हंगामे के बीच पेश हुआ UCC बिल, कांग्रेस का वॉकआउट
दोपहर 1 बजे जब तीसरी बार सदन शुरू हुआ, तो हंगामे के बीच ही संसदीय कार्य एवं कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने सदन के पटल पर समान नागरिक संहिता (UCC) बिल, 2026 रखा। सरकार के इस रुख और अपनी बात न सुने जाने से नाराज होकर दोपहर 1:21 बजे कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।
स्पीकर और मंत्रियों का पलटवार
कांग्रेस विधायकों को गेट पर रोके जाने के आरोपों पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा-
विधानसभा के द्वार विधायकों के लिए हमेशा खुले हैं। लेकिन सुरक्षा नियमों के अनुसार ग्रुप में बाहर के अज्ञात लोगों को लाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। गुरुवार को कुछ बाहरी लोग गेट पर चढ़ गए थे, जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।
वासुदेव देवनानी, विधानसभा स्पीकर
जोगाराम पटेल बोले- कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है
कांग्रेस के वॉकआउट पर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा- 'कांग्रेस लोकतंत्र की हत्यारी है। पार्टी के भीतर इतनी खींचतान है कि नेता प्रतिपक्ष को क्रेडिट न मिल जाए, इसलिए जानबूझकर सदन में हंगामा कर भागने का काम किया गया। जनता सब देख रही है।' वहीं मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि कांग्रेस विधायक असामाजिक तत्वों को अपने साथ अंदर लाना चाहते थे, जिसे सुरक्षा कारणों से रोका गया।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-पति की हत्या के लिए पिता से मंगवाया था जहर: प्यार का वास्ता देकर कीटनाशक मिला जूस पिलाया, डेढ़ घंटा तड़पते देखती रही - Jaipur News

'देश में क्या चल रहा है?' केजरीवाल ने राजस्थान में सीजेपी स्वयंसेवकों पर हमले को लेकर भाजपा की आलोचना की

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी दिन: 31 अगस्त को जारी होगी फाइनल लिस्ट; अभी 309 निकायों में 1.44 करोड़ से ज्यादा वोटर्स - Jaipur News


