Jaipur Vegetable prices: जयपुर में 'सेंचुरी' पार हुआ टमाटर, मटर सबसे महंगी, जानिए क्यों बढ़ रहे सब्जियों के दाम
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 30 से 40 रुपये किलो में मिलने वाला टमाटर अब 80 से 100 रुपये में बिक रहा है। मटर, लहसुन और शिमला मिर्च सहित कई सब्जिलों के दाम भी बढ़ गए। आगे जानिए इसके पी…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 30 से 40 रुपये किलो में मिलने वाला टमाटर अब 80 से 100 रुपये में बिक रहा है। मटर, लहसुन और शिमला मिर्च सहित कई सब्जिलों के दाम भी बढ़ गए। आगे जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह और आज के ताजा भाव।
जयपुर: पिंक सिटी जयपुर के रसोई बजट पर मानसून की मार साफ दिखने लगी है। जयपुर में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वजह से प्रमुख उत्पादक राज्यों में सब्जियों की तुड़ाई और परिवहन दोनों बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस सप्लाई चेन में आई रुकावट का सीधा असर जयपुर की सबसे बड़ी थोक मंडी 'मुहाना मंडी' पर पड़ा है, जहां पिछले एक हफ्ते से आवक काफी घट गई है। थोक दामों में हुई इस बढ़ोतरी के कारण अब खुदरा बाजारों में आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और टमाटर ने सेंचुरी पार कर ली है।
जून में था सस्ता, जुलाई में अचानक बढ़े दाम
मुहाना मंडी के टमाटर थोक व्यापारियों के अनुसार, जो टमाटर जून के महीने में 30 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव पर आसानी से मिल रहा था, उसकी खुदरा कीमत अब पिछले हफ्ते के मुकाबले दोगुनी होकर 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। व्यापारियों का यह भी कहना है कि यदि लगातार बारिश के कारण आपूर्ति ऐसे ही बाधित रही, तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
थोक और खुदरा भाव में बड़ा अंतर, समझिए गणित
बता दें कि खेतों में पानी भरने से फसल की तुड़ाई रुकी है और रास्तों के खराब होने से गाड़ियां समय पर नहीं आ पा रही हैं। मुहाना मंडी में हाइब्रिड टमाटर का थोक भाव 30-34 रुपये प्रति किलो और देसी टमाटर का भाव 23-25 रुपये प्रति किलो चल रहा है। लेकिन परिवहन लागत में बढ़ोतरी, रास्ते में खराब होने वाली सब्जियों और खुदरा दुकानदारों के अपने मुनाफे को जोड़ने के बाद प्रीमियम क्वालिटी का टमाटर आम जनता तक पहुंचते-पहुंचते 80 से 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
मटर सबसे महंगी, लहसुन और शिमला मिर्च के भी बढ़े दाम
टमाटर के अलावा अन्य हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
हरी मटर: सबसे महंगी बिक रही है, जिसका थोक भाव 120-125 रुपये प्रति किलो है, जबकि खुदरा बाजार में यह 204 से 213 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
शिमला मिर्च: थोक में 65-75 रुपये प्रति किलो होने के कारण खुदरा में 111 से 128 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
लहसुन: इसकी खुदरा कीमत गुणवत्ता के आधार पर 102 से 272 रुपये प्रति किलो के बीच है।
प्याज: खुदरा में इसके दाम 31 से 51 रुपये प्रति किलो के बीच बने रहने की संभावना है।
इनके अलावा फूलगोभी, ग्वारफली, नींबू, टिंडा, परवल, करेला और तोरई जैसी सब्जियों के दाम भी फिलहाल ऊंचे बने हुए हैं।
आलू और लौकी ने दी थोड़ी राहत, जुलाई के बाद सुधरेंगे हालात
बता दें कि यह किल्लत पूरी तरह से मौसमी है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर अच्छी आवक होने की वजह से आलू, लौकी, भिंडी और बैंगन की कीमतें अब भी नियंत्रण में हैं और इनमें ज्यादा तेजी नहीं देखी गई है। मुहाना मंडी में आलू 5 रुपये से लेकर 9 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। आलू व्यापारी सुनील यादव का मानना है कि जैसे ही बारिश का दौर थोड़ा थमेगा, मंडियों में आवक सुधरेगी और दाम नीचे आएंगे। लेकिन जयपुर वासियों को कम से कम पूरे जुलाई महीने तक सब्जियों के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


