होम›क्राइम›सांसद हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से राहत: कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है; सरकार और पुलिस से मांगा जवाब - Jodhpur News
क्राइम

सांसद हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से राहत: कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है; सरकार और पुलिस से मांगा जवाब - Jodhpur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Hanuman Beniwal Relief | Rajasthan High Court Stays Action In Nagaur FIR सांसद हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से राहत:कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा…

Dainik Bhaskar के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 04:04 pm बजे
सांसद हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से राहत:  कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है; सरकार और पुलिस से मांगा जवाब - Jodhpur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Hanuman Beniwal Relief | Rajasthan High Court Stays Action In Nagaur FIR

सांसद हनुमान बेनीवाल को हाईकोर्ट से राहत:कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है; सरकार और पुलिस से मांगा जवाब

- कॉपी लिंक

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने सांसद हनुमान बेनीवाल को नागौर के कुचेरा थाने में दर्ज एफआईआर पर अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। जज फरजंद अली की एकलपीठ ने बेनीवाल की याचिका पर यह आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा-

शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हिस्सा है। अदालत ने राज्य सरकार और पुलिस से जवाब मांगा है और सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की है।

बेनीवाल के वकीलों को कोर्ट में तर्क

याचिका में बेनीवाल के वकील पंकज चौधरी और सुनिता चौधरी ने कहा- यह मामला राजनीतिक प्रदर्शन का है, जिसमें हिंसा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कोई आरोप नहीं है।

याचिका में बेनीवाल के वकील पंकज चौधरी और सुनिता चौधरी ने कहा- मामला कथित राजनीतिक सभा और निषेधाज्ञा के उल्लंघन से संबंधित है। FIR में उनके (हनुमान बेनीवाल) खिलाफ किसी तरह की हिंसा, चोट, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या बल प्रयोग का आरोप नहीं है।

लोकसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक सभा से जुड़ा मामला

मामला 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कुचेरा में हुई एक राजनीतिक सभा से जुड़ा है। इसमें निषेधाज्ञा के उल्लंघन का आरोप है। उप-निरीक्षक मुकेश कुमार की शिकायत पर 4 मई 2024 को आईपीसी की धारा 143, 147, 283 और 188 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी।

बेनीवाल के वकीलों ने बताया कि यह मामला राजनीतिक प्रदर्शन का है, जिसमें हिंसा या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का कोई आरोप नहीं है।

- राजस्थान- बारिश का अलर्ट, ठंड बढ़ी, पारा 15 से नीचे: दिन के तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट; जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

- जोधपुर में पंचायत चुनावों की तारीख बदली: जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव 22 अक्टूबर को; जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल

- जोधपुर- भदवासिया मंडी से युवक का किडनैप: स्कॉर्पियो पर JCB चढ़ाई, युवती की AI से फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग, यहां पढ़े क्राइम की खबरें

- जोधपुर के भजन गायक रामचंद्र गोयल का निधन: स्कूल में शुरू किया था भजन गाना; आकाशवाणी में 26 साल तक दिया प्रजेंटेशन

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें