जोधपुर शहर में आज बारिश का अलर्ट: शुक्रवार को भी हल्की बरसात की संभावना; उमस बढ़ने से लोग परेशान, तापमान गिरा - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Light Rain Tomorrow | Humidity Up, Temp Down जोधपुर शहर में आज बारिश का अलर्ट:शुक्रवार को भी हल्की बरसात की संभावना; उमस बढ़ने से लोग परेशान, तापमान गिरा - कॉपी लिंक ज…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Light Rain Tomorrow | Humidity Up, Temp Down
जोधपुर शहर में आज बारिश का अलर्ट:शुक्रवार को भी हल्की बरसात की संभावना; उमस बढ़ने से लोग परेशान, तापमान गिरा
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मंगलवार को मानसून की एंट्री के बाद लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन ये दो दिन सूखे ही निकल गए। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इधर, लगातार मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 1 डिग्री तक गिरकर 37 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज कर 28.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बारिश के बाद बढ़ी उमस
जोधपुर शहर में सोमवार को हुई बारिश के बाद लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि उमस ने लोगों को काफी परेशान भी किया।
आगे क्या: दूसरा सप्ताह में बारिश की उम्मीद कम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद से मौसम साफ रहेगा। 14 जुलाई तक किसी भी तरह से बारिश का अलर्ट नहीं है। वहीं आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

उदयपुर-सलूंबर में आज बारिश का येलो अलर्ट: बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया, इस पूरे सप्ताह बरसात की संभावना - Udaipur News

राजस्थान में मानसून की वापसी: 23-27 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट

पनकीधाम स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का असर धनबाद तक, हावड़ा-जोधपुर व बीकानेर समेत कई ट्रेनें जुलाई में प्रभावित - howrah jodhpur bikaner and other trains via dhanbad to be affected due to panki dham yard remodelling


