रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर आएंगे: तरंग शक्ति एक्सरसाइज में लेंगे हिस्सा; पुलिस ने किया रूट मार्च - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Rajnath Singh Jodhpur Visit | Tarang Shakti Exercise Security Update रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर आएंगे:तरंग शक्ति एक्सरसाइज में लेंगे हिस्सा; पुलिस ने किया रूट मार्च -…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Rajnath Singh Jodhpur Visit | Tarang Shakti Exercise Security Update
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल जोधपुर आएंगे:तरंग शक्ति एक्सरसाइज में लेंगे हिस्सा; पुलिस ने किया रूट मार्च
- कॉपी लिंक
जोधपुर में चल रहे तरंग शक्ति एक्सरसाइज के सेकंड एडिशन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को जोधपुर दौरे पर रहेंगे। इसे लेकर तैयारियां लगभर पूरी हो चुकी हैं। दरअसल, जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 12 अक्टूबर तक तरंग शक्ति एक्सरसाइज 26 का आयोजन किया जा
इसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर दौरे पर रहेंगे। वे करीब तीन से चार घंटे तक यहां रुकेंगे। इधर, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट है। शुक्रवार को रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सुबह 10 बजे पहुंचेंगे रक्षा मंत्री
कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब 10:15 बजे जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे तरंग शक्ति एक्सरसाइज में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उम्मेद भवन जाएंगे। यहां लंच के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
पुलिस प्रशासन ने किया रूट का निरीक्षण
रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट स्टेशन से लेकर उम्मेद भवन पैलेस तक प्रस्तावित रूट की जांच की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पूरे रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
क्यों अहम है यह दौरा
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस औद्योगिक दौरे का मकसद सिर्फ युद्धाभ्यास तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि मित्र राष्ट्रों के सामने भारतीय हथियारों और रक्षा उपकरणों की क्षमता साबित करना है। इससे आने वाले दिनों में भारतीय रक्षा उत्पादों के निर्यात (एक्सपोर्ट) और विदेशी सहयोग को नई रफ्तार मिलेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan-based man steals over Rs 1 cr items from friends house to fight sarpanch poll; lands in police net - The Tribune

जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: फोन फ्लाइट मोड पर मिला, आधार कार्ड से हुई पहचान - Jaipur News

‘चापलूसी मेरे खून में नहीं है’ विश्वेंद्र सिंह ने राजस्थान कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला | ?Sycophancy not in my blood?: Vishvendra Singh fires fresh salvo at Raj Cong leadership


