जयपुर में युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप
जयपुर में युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप जयपुर में पत्नी से अलग होने के बाद बिहार के युवक ने आत्महत्या कर ली. मौत से पहले बनाए वीडियो में उसने पत्नी से जुड़े विवाद और साली-साढ़ू पर गंभीर…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर में युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप
जयपुर में पत्नी से अलग होने के बाद बिहार के युवक ने आत्महत्या कर ली. मौत से पहले बनाए वीडियो में उसने पत्नी से जुड़े विवाद और साली-साढ़ू पर गंभीर आरोप लगाए.
जयपुर के शिप्रा पथ इलाके में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले मोहम्मद नसीरुप ने 1 अक्टूबर को मानसरोवर के पटेल मार्ग स्थित किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी साली और साढ़ू को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया.
मोहम्मद नसीरुप जयपुर में रहकर एक निर्माणाधीन मॉल में फायर सिस्टम फिटिंग का काम करता था. वह मानसरोवर इलाके में किराए के कमरे में रहता था. बताया जा रहा है कि कुछ समय से उसका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था और वह पत्नी से अलग होने के कारण तनाव में था.
अजमेर दरगाह को मंदिर बताने वाले परमार को PAK से धमकी, 'केस से पीछे हटो, नहीं तो...'
वीडियो बनाकर साली और साढ़ू पर लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि नसीरुप का आरोप था कि उसकी साली रिजवाना खातून और साढ़ू मोहम्मद अलाउद्दीन ने उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काया और दोनों को अलग कर दिया. इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था.
आत्महत्या से कुछ समय पहले नसीरुप ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड किया. वीडियो में वह रोते हुए अपनी साली और साढ़ू को अपनी मौत का जिम्मेदार बताता नजर आया. इसके बाद उसने यह वीडियो गांव में रह रही मरियम खातून को भेज दिया.
दोस्त कमरे पर पहुंचा तो हो चुकी थी मौत
वीडियो मिलने के बाद परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया. उन्होंने जयपुर में नसीरुप के दोस्त शहाबुद्दीन को फोन कर तुरंत उसके कमरे पर जाने को कहा. शहाबुद्दीन जब वहां पहुंचा तो नसीरुप को मृत हालत में पाया. सूचना मिलने पर शिप्रा पथ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को जयपुरिया अस्पताल भिजवाया.
जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई...
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. थानाधिकारी हितेश शर्मा के मुताबिक, मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद फिरोज राइन की शिकायत पर वीडियो सुसाइड नोट के आधार पर रिजवाना और अलाउद्दीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और मामले में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


