जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गूंजे फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन, सुनील लोधी के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गूंजे फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन, सुनील लोधी के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु सुनील लोधी के भजन ' मैंने तेरे ही भरोसे सागर में नैय्या डार दई' में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते. Published :…

सौजन्य से:- etvbharat.com
जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में गूंजे फिल्म 'हनुमान अंश' के भजन, सुनील लोधी के साथ भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
सुनील लोधी के भजन ' मैंने तेरे ही भरोसे सागर में नैय्या डार दई' में श्रद्धालुओं ने लगाए गोते.
Published : September 29, 2026 at 8:14 AM IST
जयपुर: फिल्म 'हनुमान अंश' के भजनों की गूंज सोमवार को जयपुर में सुनाई दी. सोडाला स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में फिल्म के गायक कलाकार सुनील लोधी ने भजन संध्या में फिल्म के भजनों को लाइव प्रस्तुत किया. सुनील लोधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और श्रोता मंदिर परिसर में पहुंचे. भजनों के बीच पूरा वातावरण राम और हनुमान भक्ति से सराबोर नजर आया.
'हनुमान अंश' फिल्म के भजनों को अपनी आवाज देने वाले सुनील लोधी ने छोटी काशी में फिल्म से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को अलग अनुभव दिया. फिल्म के भजनों को लेकर लोगों में पहले से उत्सुकता थी, ऐसे में जब इन्हें सुनील लोधी ने मंच से लाइव प्रस्तुत किया तो श्रोताओं ने भी उत्साह के साथ उनका साथ दिया. भजन संध्या में सुनील लोधी ने जैसे ही 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैय्या डार दई' भजन की शुरुआत की, श्रद्धालु भी उनके साथ सुर मिलाने लगे. भजन की पंक्तियां जैसे जैसे आगे बढ़ीं, वैसे वैसे श्रोताओं की भागीदारी भी बढ़ती गई. मंदिर परिसर में मौजूद हर व्यक्ति इस भजन को गुनगुनाता नजर आया. कई श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ भजन का आनंद लिया.
मंदिर परिसर में देर तक रहा भक्ति का माहौल: भजन संध्या में केवल हनुमान भक्ति ही नहीं, बल्कि राम भक्ति से जुड़े भजनों की भी प्रस्तुति हुई. 'जब मन भारी हो जाए, सीता राम गाइये' भजन ने भी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया. भजन के बोलों के साथ श्रद्धालु शांत भाव से जुड़े रहे और कई लोग इसे साथ साथ गुनगुनाते नजर आए. भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं की मौजूदगी लगातार बनी रही. सुनील लोधी की आवाज में हनुमान और राम भक्ति के भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. खास तौर पर सागर में नैय्या डार दई भजन को लेकर श्रोताओं में खास उत्साह दिखाई दिया. साथ ही सुनील लोधी की आवाज को कैप्चर करने की भी होड़ रही.
इसे भी पढ़ें: युवाओं को भा रही 'Gen Z' भक्ति, भजन क्लबिंग-जैमिंग का बढ़ रहा ट्रेंड
मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले हैं सुनील: सुनील लोधी सागर जिले के अगरा गांव के रहने वाले करीब 25 वर्षीय लोक एवं भजन गायक हैं. वे जन्म से दृष्टिबाधित हैं और बचपन से ही तंबूरा बजाकर भजन गाते रहे हैं. गांव की चौपाल और धार्मिक आयोजनों से शुरू हुआ उनका गायकी का सफर सोशल मीडिया के जरिए आगे बढ़ा. उनके भजन 'मोरे संकट के कटैया हनुमान' को करोड़ों व्यूज मिले, जिसके बाद उनकी पहचान व्यापक स्तर पर बनी. इसी आवाज ने उन्हें हनुमान अंश फिल्म तक पहुंचाया, जिसमें उन्होंने 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई' भजन गाया है. फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो देखने के बाद उन्हें मौका दिया था.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

एल.गोपाल ज्वेलर्स; जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित - Jaipur News

राजस्थान: त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत, खजुराहो-उदयपुर और जोधपुर-मऊ के बीच दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Rajasthan Gets Its Longest High-Level Bridge Over Banas River


