उदयपुर : घर में घुसे दो लेपर्ड, पिल्ले उठा ले गए...देखें वीडियो
उदयपुर : घर में घुसे दो लेपर्ड, पिल्ले उठा ले गए...देखें वीडियो करीब दो महीने पहले भी भीलों का बेदला गांव में लेपर्ड ने पांच बकरियों का किया था शिकार. Published : August 7, 2026 at 1:30 PM IST उदयपुर: शहर से सटे भीलों का…

सौजन्य से:- ETV Bharat
उदयपुर : घर में घुसे दो लेपर्ड, पिल्ले उठा ले गए...देखें वीडियो
करीब दो महीने पहले भी भीलों का बेदला गांव में लेपर्ड ने पांच बकरियों का किया था शिकार.
Published : August 7, 2026 at 1:30 PM IST
उदयपुर: शहर से सटे भीलों का बेदला गांव में गुरुवार देर रात दो लेपर्ड घुस आए. घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों लेपर्ड कैद हुए. ये घर के आंगन से पिल्लों को उठाकर ले जाते दिखे. घटना से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीणों का कहना है, क्षेत्र में लगातार लेपर्ड की आवाजाही बनी है, लेकिन वन विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाए हैं.
भीेलों का बेदला गांव के प्रकाश गमेती के घर रात करीब 12:36 बजे दो लेपर्ड घुस आए. तब परिवार घर के पिछले हिस्से में सो रहा था, जबकि घर के सामने चाय की दुकान है. सुबह जब परिवार ने घर के बाहर देखा तो पिल्ले गायब मिले. इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में दो लेपर्ड मुख्य गेट लांघकर घर के अंदर पहुंचते और वहां मौजूद पिल्लों को उठाकर जंगल की ओर ले जाते दिखे. प्रकाश ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और लेपर्ड की निगरानी के लिए प्रभावी व्यवस्था की मांग की. समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता.
पढ़ें: उदयपुर में खौफ का अंत: महिला को बनाया था शिकार, अब पिंजरे में कैद हुआ लेपर्ड
दो माह पहले भी लेपर्ड की दस्तक: ग्रामीणों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है. करीब दो महीने पहले भी गांव के अन्य घर में लेपर्ड घुसा और वहां बंधी पांच बकरियों का शिकार कर गया. इसके बावजूद वन विभाग ने क्षेत्र में न पिंजरा लगाया गया और न निगरानी बढ़ाई. ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी पहाड़ी और जंगल से सटे इलाके में बसी है. ऐसे में अक्सर लेपर्ड का मूवमेंट रहता है. कई बार वे रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय है. बच्चों और महिलाओं का अकेले घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है.
पढ़ें:उदयपुर में लेपर्ड का हमला: खेत में सो रहे किसान को बनाया शिकार, 500 मीटर दूर मिला शव
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन: राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News

जयपुर में SI भर्ती परीक्षा में फेक कैंडिडेट पकड़ी: एडिट कर बनाया एडमिट कार्ड, रिटन में फेल होने के बाद भी देने आई थी फिजिकल - Jaipur News

राजस्थान के राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया


