मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे चंद्रभान सिंह के पैतृक गांव, विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे चंद्रभान सिंह के पैतृक गांव, विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हेलीपेड से लेकर विधायक के आवास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. Published : October 7,…

सौजन्य से:- ETV Bharat
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे चंद्रभान सिंह के पैतृक गांव, विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हेलीपेड से लेकर विधायक के आवास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
Published : October 7, 2026 at 4:17 PM IST
चित्तौड़गढ़: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार दोपहर चित्तौड़गढ़ दौरे पर पहुंचे. वे चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पैतृक निवास पहुंचे और उनके स्वर्गीय पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पुलिस और प्रशासन की और से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे.
विधायक के पिता एवं पूर्व सरपंच स्व. रामसिंह चौहान का गत दिनों निधन हो गया था. आक्या गांव चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह का पैतृक गांव है. यहां विधायक निवास के पास में ही अस्थाई हेलीपेड बनाया हुआ है. इसे पुलिस एवं प्रशासन ने सुबह ही सुरक्षा घेरे में ले लिया था. यहां राजस्थान सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, बेगूं विधायक डॉ सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी सहित भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया.
पढ़ें:गांधी व शास्त्री जयंती: सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि, बोले- महापुरुषों के विचार जीवन में उतारें
इस दौरान आईजी उदयपुर के अलावा जिला कलेक्टर डॉ मंजू, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा सहित कई पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे. यहां हेलीपेड से मुख्यमंत्री सीधे विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के पैतृक निवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने विधायक के पिता स्व रामसिंह चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया. करीब 15 मिनट तक सीएम विधायक चंद्रभानसिंह के पास बैठे.
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त: मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हेलीपेड से लेकर विधायक के आवास तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा. जिला कलेक्टर, एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर तैनात रहे. यहां विभिन्न पुलिस थानों के अलावा करीब 150 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. सीएम भजनलाल शर्मा शोक जताने के बाद विधायक आवास के बाहर ही स्थित चारभुजा मंदिर पहुंचे. यहां मंदिर में दर्शन कर उन्होंने खुशहाली के लिए कामना की.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार: 12 हजार जवानों ने 17049 ठिकानों पर दी दबिश, 7744 अपराधी गिरफ्तार

अजमेर जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, महिला बंदियों को काम कराने ले गई थी घर

राजस्थान में एक दिन में 17 हजार ठिकानों से 7744 गिरफ्तार; ऑपरेशन को कितने जवानों-अफसरों ने दिया अंजाम?


