होम›क्राइम›अजमेर जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, महिला बंदियों को काम कराने ले गई थी घर
क्राइम

अजमेर जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, महिला बंदियों को काम कराने ले गई थी घर

अजमेर जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, महिला बंदियों को काम कराने ले गई थी घर करीब दो माह से फरार जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से पकड़ा. दिव्या की सहयोगी जेल प्रहरी सोनिया चौधरी भी इस केस में निलंबित है. Published…

ETV Bharat के अनुसार7 अक्टूबर 2026 को 03:05 pm बजे
अजमेर जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, महिला बंदियों को काम कराने ले गई थी घर

सौजन्य से:- ETV Bharat

अजमेर जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, महिला बंदियों को काम कराने ले गई थी घर

करीब दो माह से फरार जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से पकड़ा. दिव्या की सहयोगी जेल प्रहरी सोनिया चौधरी भी इस केस में निलंबित है.

Published : October 7, 2026 at 7:56 PM IST

अजमेर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने केंद्रीय महिला कारागार से कैदियों को बाहर निकाल कर अपने घर का काम कराने के मामले में निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार कर लिया. करीब दो माह से दिव्या चौधरी फरार थी. उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था.

वृत्ताधिकारी अजमेर नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि 12 जुलाई 2026 को जेल में कत्ल मामले में सजायाफ्ता सना और किरण को जेल से निकालकर जेलर दिव्या चौधरी काम कराने अपने फ्लैट पर ले गई. जेलर ने कैदी सना और किरण को जेल से निकालने के लिए ना कोर्ट से अनुमति ली और ना ही जेल रजिस्टर में एंट्री की. इस मामले के खुलने के बाद जेल विभाग ने जेलर दिव्या चौधरी और उनका सहयोग करने वाली जेल प्रहरी सोनिया चौधरी को निलंबित कर दिया था, तब से दोनों फरार थीं. 5 अगस्त को जेल विभाग ने उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया.

प्रहरियों को धमकाने पर मामला खुला: दोनों महिला कैदियों को जेल से निकाल निजी कार से घर ले जाने से पहले जेल के बाहर ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरियों से दिव्या चौधरी और सोनिया चौधरी की कहासुनी हुई थी. ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरियों ने कैदियों को बाहर ले जाने का विरोध किया, लेकिन वे नहीं मानी. दोनों कैदियों को अपनी कार से 5 किमी दूर अपने फ्लैट ले गई, जहां जेलर दिव्या चौधरी ने अपने घर का सारा काम दोनों महिला कैदियों से कराया था.

लोकेशन कोटा की आई: सीओ जोशी ने बताया कि साइबर सेल के सहयोग से निलंबित जेलर दिव्या चौधरी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की. लोकेशन कोटा आई, जहां वह एक फ्लैट में रह रही थी. अजमेर पुलिस ने कोटा पहुंच जेलर दिव्या चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

पढ़ें: झाड़ोल जेल में कैदियों ने जेलर पर लगाए मारपीट के आरोप, दर्ज कराए 3 मुकदमे

पढ़ें: शराब के नशे में उप जेलर ने किया हंगामा, साथी जेल प्रहरी से की मारपीट, डीआईजी ने किया सस्पेंड

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें