दिल्ली में लाठीचार्ज का विरोध: जयपुर में कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया
दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है. विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय का घेराव करते हुए पुलिस से झड़प कर दी.

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर: गहलोत-डोटासरा के नेतृत्व में भाजपा दफ्तर घेरने निकली कांग्रेस, शहीद स्मारक पर पुलिस से झड़प
दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने बीजेपी ऑफिस के घेराव करने के लिए कूच किया, जिन्हें पुलिस ने शहीद स्मारक पर रोका.
Published : July 22, 2026 at 6:56 PM IST
जयपुर: दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है. विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी मंगलवार को सड़क पर घसीटे जाने के विरोध में कांग्रेस ने अब देश में आंदोलन शुरू कर दिया है.
भाजपा मुख्यालय का घेराव: बुधवार को दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय घेरने के लिए कूच किया, तो वहीं कांग्रेस ने भी आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया. कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें शहीद स्मारक के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही.
इसे भी पढ़ें- BJP Protest : राहुल गांधी पर हमलावर हुई भाजपा, जयपुर में पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन
हल्का बल प्रयोग भी हुआ: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कंधे पर चढ़कर आगे बढ़ते रहे, तो वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार बैरिकेड्स की तरफ आगे बढ़ते रहे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया. कई जगह पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होती रही.
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक मनीष यादव, अमीन कागजी भी मौजूद रहे. इससे पहले कांग्रेस ने आज प्रदेश के सभी 400 ब्लॉक में भी युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.
इसे भी पढ़ें- धौलपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: राहुल की गिरफ्तारी पर पीएम-शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे परिवार को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, मां-बेटा गंभीर

राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने आदमी और 3 साल की बेटी की जान ली; पत्नी, बेटा गंभीर रूप से घायल

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पति के खिलाफ बलात्कार की एफआईआर को रद्द कर दिया, कहा कि सहमति से किए गए अंतरधार्मिक विवाह को बाद में अपराध नहीं बनाया जा सकता


