होमक्राइममानसून सत्र से पहले सीएम भजनलाल केंद्रीय गृह और खेल मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे, जानिए क्या हुई चर्चा
क्राइम

मानसून सत्र से पहले सीएम भजनलाल केंद्रीय गृह और खेल मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे, जानिए क्या हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मनसुख मांडविया और राममोहन नायडू से मुलाकात की है। राजस्थान में मानसून सत्र से पहले सीएम की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात सियासी रूप से अहम मानी जा रही ह…

Navbharat Times के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:16 am बजे
मानसून सत्र से पहले सीएम भजनलाल केंद्रीय गृह और खेल मंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे, जानिए क्या हुई चर्चा

सौजन्य से:- Navbharat Times

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मनसुख मांडविया और राममोहन नायडू से मुलाकात की है। राजस्थान में मानसून सत्र से पहले सीएम की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात सियासी रूप से अहम मानी जा रही है।

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होने रहा है।इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 6 अगस्त को नई दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश में डबल इंजन सरकार की ओर से संचालित योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने यमुना जल समझौते के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र को और अधिक सशक्त बनाने, सीमावर्ती जिलों के समग्र विकास, सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं प्रभावी बनाने के साथ केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्रीय खेल मंत्री से इन मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में खेल गतिविधियों के विस्तार, आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने, युवाओं के कौशल विकास तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग पर भी चर्चा की।

एयर कनेक्टिविटी के विस्तार पर नायडू से चर्चा

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू से भी शिष्टाचार भेंट की। बैठक में राजस्थान में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार, प्रमुख शहरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई नेटवर्क से जोड़ने, क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को मजबूत करने तथा नागरिक उड्डयन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को गति देने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से राजस्थान में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में नई संभावनाएं सृजित हो रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकास परियोजनाओं को और गति मिलेगी तथा आजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें