जोधपुर में पानी टंकी पर चढ़ा युवक, पंचायत चुनाव की ताजोधपुर: दिवाली से पहले रीख बदलवाने की मांग
जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई... जोधपुर के घंटियाली गांव में पंचायत चुनाव की तारीख बदलवाने की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया. वहीं इस मामले की सूचना पर स्था…

सौजन्य से:- ABP News
जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई...
जोधपुर के घंटियाली गांव में पंचायत चुनाव की तारीख बदलवाने की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया. वहीं इस मामले की सूचना पर स्थानीय लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
जोधपुर के घंटियाली गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पंचायत चुनाव की तारीख बदलवाने की मांग को लेकर एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया. युवक के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए.
दरअसल, घंटियाली में 31 अक्टूबर को पंचायत राज चुनाव प्रस्तावित हैं. धन सिंह राजपुरोहित का कहना है कि यह तारीख दीपावली से करीब सात दिन पहले पड़ रही है. ऐसे में राजपुरोहित समाज के कई परिवारों के सामने चुनाव के दौरान गांव में मौजूद रहने की समस्या खड़ी हो सकती है.
'पंजाब में लोगों का जीना दुश्वार, अबकी बार कांग्रेस...', सचिन पायलट का बड़ा दावा
युवक ने चुनाव तारीख बदलवाने के पीछे दिया ये तर्क
धन सिंह का तर्क भी अपने आप में खासा दिलचस्प है. उसका कहना है कि राजपुरोहित समाज के कई लोगों की दूसरे गांवों और शहरों में मिठाई की दुकानें हैं. दीपावली के समय मिठाई की दुकानों पर कारोबार का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है. ऐसे में समाज के कई लोग दीपावली के कारोबार के लिए अपने-अपने कामकाज वाली जगहों पर चले जाएंगे.
पुलिस ने किया युवक को नीचे उतरवाने का प्रयास
युवक का कहना है कि अगर चुनाव दीपावली से ठीक पहले होंगे तो बड़ी संख्या में लोग अपने गांव में मौजूद नहीं रह पाएंगे और मतदान भी प्रभावित हो सकता है. इसी वजह से वह चुनाव की तारीख बदलने की मांग करते हुए पानी की टंकी पर चढ़ गया. वहीं इस मामले की सूचना मिलते ही राजीव गांधी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और ग्रामीण युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के लगातार प्रयास करते रहे.
फिलहाल घंटियाली में चुनाव की तारीख को लेकर शुरू हुआ यह विरोध अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. युवक की मांग और उसके तर्क ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. घंटियाली का यह घटनाक्रम फिलहाल पूरे इलाके में कौतूहल का विषय बना हुआ है.
राजस्थानः कन्हैया लाल मर्डर केस में 5 आरोपियों HC से झटका, जमानत याचिका खारिज
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


