जयपुर में महिला की नजर पड़ी तो टला बड़ा हादसा, जिंदा बम तेज धमाके के साथ किया गया डिस्पोज!
जयपुर के आमेर में CISF कैंपस के पास कचरे में जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। एक स्थानीय महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत इलाके को सील किया। बम निरोधक दस्ते ने दोपहर 2 बजे सुनसान जगह पर बम ड…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जयपुर के आमेर में CISF कैंपस के पास कचरे में जिंदा बम मिलने से हड़कंप मच गया। एक स्थानीय महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने तुरंत इलाके को सील किया। बम निरोधक दस्ते ने दोपहर 2 बजे सुनसान जगह पर बम डिस्पोज किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जयपुर: जयपुर के आमेर क्षेत्र स्थित खातीवालों की ढाणी में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब CISF कैंपस के पास एक खेत के कचरे में जिंदा बम पड़ा मिला। इस घटना से स्थानीय निवासियों और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सफाई के दौरान महिला ने देखा संदिग्ध बम
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे एक स्थानीय महिला खेत के पास से गुजर रही थी। तभी उसकी नजर कचरे के ढेर में पड़ी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। महिला ने तुरंत अपने परिवार को इसकी जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने जब मौके पर जाकर देखा, तो बम की आशंका से सभी घबरा गए। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया।
8 मिनट में पहुंची पुलिस और सिविल डिफेंस
सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह 11:05 बजे सूचना मिली थी। इसके महज आठ मिनट के भीतर आमेर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी की और भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया। शुरुआती जांच में वस्तु के जिंदा बम होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया।
गहरा गड्ढा खोदकर 2 बजे किया गया सुरक्षित विस्फोट
बम निरोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को घनी आबादी वाले क्षेत्र से दूर एक सुनसान स्थान पर पहुंचाया। दोपहर करीब 2:00 बजे सुनसान जगह पर मिट्टी में गहरा गड्ढा खोदा गया। बताया जा रहा है कि बम को गड्ढे में रखकर नियंत्रित तरीके से डिस्पोज किया गया, इस दौरान काफी तेज धमाका भी हुआ। बम के सफलतापूर्वक नष्ट होने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, हर एंगल से जांच जारी
खतरा टलने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षाबल के कैंपस के इतने करीब और खेत के कचरे में जिंदा बम कहां से आया?
आमेर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी के अनुसार, पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की गहन पड़ताल कर रही है कि यह बम वहां किसने और किस मकसद से फेंका या रखा था।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में सीआरपीएफ कैंपस के पास खेत में मिला जिंदा मोर्टार बम, किया डिस्पोज - live mortar shell found in a field near the crpf campus in jaipur disposed of

राजस्थान: बारां में CM सभा बनी सियासी अखाड़ा, नकली खाद-बीज पर नए कानून का ऐलान

निकाय चुनाव पर बीजेपी की महाबैठक, CM भजनलाल बोले- राजस्थान में बनेगी 'ट्रिपल इंजन' सरकार


