जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; रविवार को तिरंगा रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; तिरंगा रैली को दिखाएंगे हरी झंडी जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। नड्डा रविवार को अल्बर्ट हॉल…

सौजन्य से:- amarujala.com
जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत; तिरंगा रैली को दिखाएंगे हरी झंडी
जयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत किया। नड्डा रविवार को अल्बर्ट हॉल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तिरंगा रैली रवाना करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को जयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर आगमन पर उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री नड्डा रविवार सुबह जयपुर के अल्बर्ट हॉल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित राज्य स्तरीय तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह भी पढें- Jaipur: फर्जी गेमिंग कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; खातों में मिला एक करोड़ से ज्यादा का लेन-देन
रैली के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम को अभियान के तहत राजस्थान में बड़े आयोजन के तौर पर देखा जा रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

आसाराम को राहत: राजस्थान हाईकोर्ट का सरकार को आदेश, 20 दिन की पैरोल पर करें रिहा

जयपुर में दोस्तों पर युवक की हत्या का शक: तलाई के पानी में पड़ा मिला था शव, काम के बहाने साथ ले गए थे - Jaipur News

उदयपुर में महिला की मौत पर बवाल: 50 लाख मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़ा साहू समाज; दी ये बड़ी चेतावनी


