जोधपुर में पीपीगंज के युवक की मौत
जोधपुर में पीपीगंज के युवक की मौत हिन्दुस्तान, गोरखपुर पीपीगंज के वीर बहादुर नगर निवासी अमित शहानी की जोधपुर में तेज बुखार से मौत हो गई। अमित दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में जोधपुर गए थे। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार…

सौजन्य से:- Hindustan
जोधपुर में पीपीगंज के युवक की मौत
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
पीपीगंज के वीर बहादुर नगर निवासी अमित शहानी की जोधपुर में तेज बुखार से मौत हो गई। अमित दो महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में जोधपुर गए थे। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार थे। उनके पीछे पत्नी, एक 12 वर्षीय पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं। शव लाने के लिए परिवार के सदस्य जोधपुर जा रहे हैं।
पीपीगंज/भरोहिया, हिटी। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर पांच वीर बहादुर नगर तिघरा निवासी 40 वर्षीय अमित शहानी की राजस्थान के जोधपुर में तेज बुखार से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक अमित करीब दो माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में जोधपुर गए थे और वहां पेंट-पॉलिश का काम करते थे। पिछले एक सप्ताह से वह तेज बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। अमित के पीछे पत्नी, 12 वर्षीय पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शव लाने के लिए परिवार के सदस्य जोधपुर रवाना हो गए हैं।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान से मानसून की विदाई

जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस आज से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी - Jodhpur News

Rajasthan Court Order in 32-Kg Gold Case Involving Banswara Dawoodi Bohra


