अजमेर में एलिवेटेड ब्रिज के नीचे डिवाइडर बनाने से नाखुश व्यापारी, विरोध में दो घंटे बंद रखी दुकानें
अजमेर में एलिवेटेड ब्रिज के नीचे डिवाइडर बनाने से नाखुश व्यापारी, विरोध में दो घंटे बंद रखी दुकानें व्यापारियों की डिवाइडर नहीं हटाने पर धरना-प्रदर्शन और अजमेर बंद की चेतावनी... Published : June 10, 2026 at 3:37 PM IST अ…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर में एलिवेटेड ब्रिज के नीचे डिवाइडर बनाने से नाखुश व्यापारी, विरोध में दो घंटे बंद रखी दुकानें
व्यापारियों की डिवाइडर नहीं हटाने पर धरना-प्रदर्शन और अजमेर बंद की चेतावनी...
Published : June 10, 2026 at 3:37 PM IST
अजमेर: शहर में एलिवेटेड ब्रिज से यातायात का दबाव स्टेशन रोड से भले कम हो गया, लेकिन यह पुलिया व्यापारियों के लिए जी का जंजाल बन गया. ब्रिज के नीचे डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, ताकि यहां वाहन पार्किंग ना हो, जबकि ब्रिज के दोनों ओर सड़क संकरी है. यहां आने वाले ग्राहकों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बची है.
व्यापारियों के लिए डिवाइडर नई परेशानी बन गया. व्यापारियों ने बुधवार को डिवाइडर के विरोध में दो घंटे दुकानें बंद रखी. साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर से डिवाइडर हटवाने की मांग की.
डिवाइडर नहीं हटा तो अजमेर बंद: व्यापारी नरेंद्र सिंह छाबड़ा ने आरोप लगाया कि एलिवेटेड ब्रिज के नीचे हठधर्मिता से डिवाइडर बनाए जा रहे हैं. ब्रिज के नीचे चालीस फीट रोड है. बीच में डिवाइडर बनने से दुकानदारों एवं ग्राहकों के लिए पार्किंग की जगह नहीं बची है. इससे व्यापार पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि व्यापारियों से सलाह कर डिवाइडर का कार्य करें, लेकिन अब निगम व्यापारियों की सुनने को तैयार नहीं है.
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का विरोध नगर निगम से है. ब्रिज के नीचे से डिवाइडर नहीं हटाया तो आज व्यापारियों ने दो घंटे दुकानें बंद कर विरोध जताया है. जल्द ही निगम के विरोध में व्यापारी अजमेर बंद करेंगे.
पढ़ें: अजमेर का एलिवेटेड ब्रिज फिर खुला, कोर्ट के आदेश के बाद यातायात बहाल
व्यापारियों की चेतावनी: व्यापारी संजय नागरानी ने बताया कि एलिवेटेड ब्रिज के कारण व्यापारी प्रशासनिक दुर्दशा का दंश झेल रहे हैं. व्यापार पहले ही आधा हो चुका है. अब डिवाइडर बनवाकर नुकसान बढ़ाने का इंतजाम कर दिया. रोड इतनी भी चौड़ी नहीं है कि बीच में डिवाइडर लग सके. ग्राहक टू व्हीलर के साथ दुकानों पर आते हैं, लेकिन अब उनके दुपहिया खड़े करने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी.
नागरानी ने कहा- प्रशासन को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. उन्हें वातानुकूलित कमरों से बाहर निकालकर धरातल की वास्तविक स्थिति को जानना चाहिए. डिवाइडर नहीं हटाए तो सभी व्यापारी के सहयोग से धरना प्रदर्शन और अजमेर बंद भी करवाना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटेंगे.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने जयपुर में 631 करोड़ रुपये के विकास अभियान का अनावरण किया; पीएम मोदी 4 जुलाई को 13,000 करोड़ रुपये की लागत वाले मेट्रो चरण-2 का शुभारंभ करेंगे

1.92 लाख में से 56 हजार का चयन, जयपुर से 4,817 यात्री जाएंगे, 71 प्रतिशत हुए बाहर - Jaipur News

जयपुर मेट्रो फेज-2: पीएम मोदी 4 जुलाई को रखेंगे नींव, 631 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात


