होम›मनोरंजन›जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की शूटिंग करेंगी शुरू, सेलिना जेटली भी आई नजर
मनोरंजन

जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की शूटिंग करेंगी शुरू, सेलिना जेटली भी आई नजर

जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की शूटिंग करेंगी शुरू, सेलिना जेटली भी आई नजर नोरा फतेही इससे पहले भी 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन के जयपुर शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा रह चुकी हैं. Published : October 6, 2026 at 5:22 PM IST…

ETV Bharat के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 12:04 pm बजे
जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की शूटिंग करेंगी शुरू, सेलिना जेटली भी आई नजर

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर पहुंचीं नोरा फतेही 'द रॉयल्स' की शूटिंग करेंगी शुरू, सेलिना जेटली भी आई नजर

नोरा फतेही इससे पहले भी 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन के जयपुर शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा रह चुकी हैं.

Published : October 6, 2026 at 5:22 PM IST

जयपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही और सेलिना जेटली सोमवार को जयपुर पहुंचीं. नोरा यहां नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए लौटी हैं. सीरीज में वह एक बार फिर आयशा के किरदार में नजर आएंगी. राजस्थान में सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि सितंबर में ही हो गई थी. साथ ही अभिनेता जगत सिंह सोलंकी भी जयपुर पहुंचे. इन सितारों की एक झलक पाने प्रशंसकों की भीड़ नजर आई. एक्ट्रेस ने भी फैंस का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

'शूटिंग के बीच मुंबई गई थीं नोरा' : नोरा फतेही इससे पहले भी 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन के जयपुर शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा रह चुकी हैं. शूटिंग के बीच कुछ समय के लिए वह मुंबई वापस गई थीं. मुंबई में उनके अन्य कार्यक्रम और व्यस्तताएं थीं. अब जयपुर लौटने के साथ उन्होंने सीरीज की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन को लेकर राजस्थान में शूटिंग को लेकर पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है. जयपुर की ऐतिहासिक लोकेशन और राजस्थानी माहौल सीरीज के विजुअल ट्रीटमेंट का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

पढ़ें: आईफा के लिए शाहिद कपूर, नोरा फतेही, निमरत कौर, सिंगर श्रेया घोषाल और करिश्मा पहुंची जयपुर

सेलिना जेटली भी जयपुर पहुंची : इसी दौरान अभिनेत्री सेलिना जेटली भी सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं. वह भी मुंबई से फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंचीं. एयरपोर्ट पर सेलिना जेटली ने भी फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई. दोनों अभिनेत्रियों के एक ही दिन जयपुर पहुंचने से एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों में खासा उत्साह नजर आया. सोशल मीडिया पर भी दोनों अभिनेत्रियों के जयपुर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहे.

पढ़ें: फिल्म 'क्रैक' की स्टारकास्ट पहुंची जयपुर, विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल ने शेयर किए अपने अनुभव

जयपुर पहुंचे अभिनेता जगत सिंह सोलंकी : इधर, जयपुर से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता जगत सिंह सोलंकी भी शहर पहुंचे हैं. जगत सिंह ने प्रकाश झा के कई चर्चित फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया है और अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. जगत सिंह इन दिनों बॉबी देओल के साथ चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' के शूटिंग प्रोजेक्ट से जुड़े हैं. जयपुर पहुंचने के साथ स्थानीय स्तर पर फिल्म और वेब सीरीज से जुड़े कलाकारों की मौजूदगी एक बार फिर चर्चा में है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें