नर्मदा नदी से लगे मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच दशकों पुराने लंबित मुद्दों पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
नर्मदा नदी से लगे मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच दशकों पुराने लंबित मुद्दों पर हुआ ऐतिहासिक समझौता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा…

सौजन्य से:- Navbharat Times
नर्मदा नदी से लगे मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच दशकों पुराने लंबित मुद्दों पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच नर्मदा परियोजना से जुड़ा दशकों पुराना विवाद ऐतिहासिक समझौते के साथ सुलझ गया है।
किन राज्यों के बीच हुआ समझौता
मंत्रालय द्वारा जारी बयान में बताया गया कि गृह मंत्री शाह और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल की उपस्थिति में नई दिल्ली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों द्वारा सरदार सरोवर परियोजना के निर्माण के लागत साझाकरण के मुद्दों से जुड़े दीर्घकालिक विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।समझौते पर क्या बोले गृह मंत्री शाह
जिसके तहत लंबित देनदारियों के अंतिम निपटान के रूप में किए जाने वाले भुगतानों को एकमुश्त निपटान (वन-टाइम सेटलमेंट) के रूप में हल किया गया है। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबे समय से नर्मदा अवॉर्ड के लंबित भुगतान का विवाद चल रहा था। जिसका मंगलवार को सौहार्दपूर्ण समाधान निकल गया।कन्वर्सेशन शुरू करें
Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान: उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को चुनाव समयसीमा पूरा करने का निर्देश दिया

क्षेत्रीय पदाधिकारियों का चुनाव: AIRRBEA राजस्थान का पहला संयुक्त क्षेत्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को गति: उच्च न्यायालय ने समयबद्धता का मार्गदर्शन दिया


