अजमेर–जोधपुर आरटीओ को बम से उड़ाने की धमकी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु
अजमेर–जोधपुर आरटीओ को बम से उड़ाने की धमकी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु अजमेर और जोधपुर आरटीओ को अज्ञात व्यक्ति की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है. Published : July 9, 2026 at 6:56 PM IST अजमेर/जोधपुर: अज्ञात व्यक्त…

सौजन्य से:- ETV Bharat
अजमेर–जोधपुर आरटीओ को बम से उड़ाने की धमकी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु
अजमेर और जोधपुर आरटीओ को अज्ञात व्यक्ति की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
Published : July 9, 2026 at 6:56 PM IST
अजमेर/जोधपुर: अज्ञात व्यक्ति की ओर से अजमेर और जोधपुर प्रादेशिक परिवहन विभाग कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. विभाग के मेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति की ओर से धमकी भेजी गई थी. अजमेर आरटीओ को धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति ने सुबह 5 बजे तड़के मेल भेजा था. कार्यालय में दोपहर 2 बजे मेल पढ़ा गया. वहीं जोधपुर आरटीओ को उड़ाने की धमकी भी सुबह दी गई, लेकिन अधिकारियों ने मेल शाम को पढ़ा.
अज्ञात व्यक्ति की ओर से घूघरा में जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन विभाग के कार्यालय को जहरीली गैस साइनाइड मिले 7 आरडीएस बम लगाए जाने की धमकी दी गई. यह धमकी कार्यालय के मेल आईडी पर सुबह 5 बजे अज्ञात व्यक्ति ने दी. दोपहर 2 बजे मेल आईडी को खोलकर मेल पढ़ गया. इस दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल धमकी वाले ईमेल को फॉरवर्ड करने के साथ-साथ एसपी कार्यालय को शिकायत भी भेजी. एसपी कार्यालय को ईमेल मिलने के बाद तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस, सिविल डिफेंस और बम निरोधक दस्त मौके पर पहुंचा. जहां विभाग के कार्यालय में स्थित सभी कमरों और परिसर की बारीकी से जांच की गई. कार्यालय में तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है.
परिवहन अधिकारी प्रकाश टहल्यानी ने बताया कि धमकी भरा ईमेल सुबह 5 बजे विभाग कार्यालय की आईडी पर आया था. कार्यालय में बिजली और इंटरनेट की समस्या के कारण मेल नहीं देख पाए. दोपहर 2 बजे मेल चेक किया, तब अज्ञात व्यक्ति की ओर से भेजी गई धमकी की जानकारी मिली. तत्काल विभाग के सीनियर अधिकारियों और पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई. विभाग के कार्यालय में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है. लिहाजा कार्यालय को खाली करवा कर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की है.
पढ़ें: राजस्थान विधानसभा समेत कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टीकाराम जूली बोले- कानून व्यवस्था चौपट
सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत ने बताया कि एसपी कार्यालय से प्रादेशिक परिवहन विभाग कार्यालय में बम होने की सूचना मिली थी. मौके पर डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, सिविल डिफेंस की टीम और सिविल लाइन थाने का जाब्ता पहुंचा. ऐतिहातन कार्यालय को खाली करवाया गया और पूरे परिसर की बारीकी से जांच की गई. उन्होंने बताया कि मेल के जरिए किसी अज्ञात व्यक्ति ने विभाग के ईमेल आईडी पर धमकी भेजी थी. जिसमें विभाग के कार्यालय में 7 आरडीएक्स बम लगाने और उनमें साइनाइड जहरीली गैस होने का हवाला देते हुए ब्लास्ट की धमकी दी है. अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरे ईमेल में लिखा कि मोहम्मद साहब का अपमान किया गया है. इस वजह से ब्लास्ट करके बदला लिया जाएगा. तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली.
पढ़ें: राजस्थान विधानसभा को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- यह कोई मजाक नहीं है
जोधपुर आरटीओ में 2 घंटे तक चली तलाशी: जोधपुर के महामंदिर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि कुछ समय पहले प्रादेशिक परिवहन कार्यालय से बम से उड़ाने की धमकी का मेल मिलने की सूचना मिली थी. जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई. सभी इंतजाम कर यहां पर तलाशी अभियान शुरू किया गया. करीब डेढ़ से 2 घंटे तक चली तलाशी के बाद किसी भी तरह की कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है. पुलिस मेल भेजने वाले सर्वर का पता कर रही है.
Powered by Reporting Rajasthan Files





