होमबिज़नेसनकली शादी में राजस्थानी संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बिज़नेस

नकली शादी में राजस्थानी संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजस्थानी शाही बग्गी और रॉयल बैंड ने बाराती को झूमने पर मजबूर किया। जुलूस जैसा दृश्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई।

Navbharat Times के अनुसार21 जुलाई 2026 को 06:14 am बजे
नकली शादी में राजस्थानी संस्कृति का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सौजन्य से:- Navbharat Times

भारत सहित विदेश के नामचीन वेडिंग प्लानर्स ने शिरकत की

जयपुर में वेडिंग इंडस्ट्री को डवलप करने के लिए इस अनोखा कार्यक्रम को ‘इंटरनेशनल वेडिंग एंड टूरिज्म कॉन्क्लेव’ (IWTC) के तहत आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सहित विदेशों से आए नामचीन वेडिंग प्लानर्स, होटल कारोबारियों, इवेंट एक्सपर्ट्स और टूरिज्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने भाग लिया। इस 'नकली शादी' के ज़रिए मेहमानों को राजस्थानी शादियां कितनी भव्य और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध होती हैं, इसका नज़दीक से अनुभव कराया गया।

शाही बग्गी और रॉयल बैंड पर झूमे बाराती

यहां शाम के समय जब शाही बग्गी पर सवार होकर दूल्हे ने एंट्री ली, तो माहौल जश्न में डूब गया। शंकर बैंड और ‘बारात ऑन व्हील्स’ की राजस्थानी धुनों पर बाराती करीब आधे घंटे तक थिरकते रहे। यहां लोगों का कहना था कि बारात का दृश्य इतना रियल लगा कि एक पल के लिए इसके काल्पनिक होने का अहसास ही नहीं हुआ।

मॉक वेडिंग में इसस कपल ने निभाया दूल्हा- दुल्हन का किरदार

होटल के मुख्य द्वार पर दुल्हन पक्ष के बने लोगों ने फूलों की वर्षा, इत्र छिड़ककर और पारंपरिक राजस्थानी आतिथ्य-सत्कार के साथ बारात का स्वागत किया। । इस मॉक वेडिंग में देव राठौड़ ने दूल्हे और मिस ओशियन इंडिया हीना ठाकुर ने दुल्हन का किरदार निभाया।

मॉक वेडिंग के साथ फैशन शो भी हुआ

शादी की रस्मों के बाद 'वेड-वाह ब्राइडल स्टाइल वॉक' नाम से एक फैशन शो भी हुआ। इसमें मिस राजस्थान और मिसेज राजस्थान की मॉडल्स ने डिजाइनर मधुर चेतवानी के पारंपरिक और आधुनिक ब्राइडल कलेक्शन को रैंप पर पेश किया। योगेश और निमिषा मिश्रा के निर्देशन में यह फैशन शो हुआ।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें