होमक्राइमराजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू
क्राइम

राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर कस्बे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक व्यापारी से फिरौती मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ABP News के अनुसार21 जुलाई 2026 को 12:42 pm बजे
राजस्थान: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, पुलिस ने जांच की शुरू

सौजन्य से:- ABP News

जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू

Jalore news: घटना के बाद कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसके घर व आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है.

राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर कस्बे में एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस बार राव मार्केट स्थित एक मोबाइल कारोबारी से विदेशी नंबरों के जरिए 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई. रकम नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सांचौर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, सांचौर की मुमादेवी कॉलोनी निवासी ओमाराम ने रिपोर्ट में बताया कि 13 जुलाई को उसके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 1 करोड़ रुपए की मांग की. आरोपी ने चेतावनी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उसे और उसके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने होंगे.

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम

अलग-अलग विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप आई कॉल

पीड़ित ने बताया कि 14 जुलाई को अलग-अलग विदेशी नंबरों से कई व्हाट्सएप कॉल आए, जिन्हें उसने रिसीव नहीं किया. इसके बाद 15 जुलाई को एक अन्य नंबर से कॉल आने पर जवाब नहीं देने पर आरोपी ने दो वॉइस मैसेज भेजे. इन संदेशों में फिरौती नहीं देने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई. 19 जुलाई को एक बार फिर विदेशी नंबर से कॉल कर आरोपी ने 1 करोड़ रुपए की मांग दोहराई और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

धमकियों से परेशान कारोबारी ने सांचौर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से विदेशी नंबरों, व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज की जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान और लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

घटना के बाद कारोबारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसके घर व आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. थानाधिकारी नेमाराम ने बताया कि रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तथा पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है.

गौरतलब है कि सांचौर क्षेत्र में इससे पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल है. वहीं, पुलिस इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें