Kotdwar News: मां के लाखों के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, गिरफ्तार
{"_id":"6ac7795a4a472d950d077bd4","slug":"son-steals-mothers-jewelry-worth-lakhs-and-flees-to-rajasthan-arrested-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127187-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News:…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6ac7795a4a472d950d077bd4","slug":"son-steals-mothers-jewelry-worth-lakhs-and-flees-to-rajasthan-arrested-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-127187-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मां के लाखों के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मां के लाखों के जेवर चोरी कर राजस्थान भागा बेटा, गिरफ्तार
Thu, 08 Oct 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
गलत संगत और बढ़ते खर्चों के चलते दिया घटना को अंजाम
कोटद्वार। बालासौड़ में एक बेटे ने अपनी ही मां के लाखों के गहने चोरी किए और राजस्थान चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।
बालासौड़ निवासी अनीता देवी ने पांच अक्तूबर को कोतवाली कोटद्वार में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोरी में वादिनी के बेटे दीपांशु राजपूत की भूमिका सामने आई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को उसके राजस्थान में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपांशु राजपूत को झालूपुरा, जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि व्यक्तिगत जरूरतों और शौक पूरे करने के लिए उसने मां के जेवर चोरी किए थे। वारदात के बाद वह जेवर लेकर राजस्थान भाग गया था।

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Posing as Solo Travelers: Rajasthan Police Trap Harassers in Undercover Operation | TOI Shorts - Times of India Videos

नकली सोना देकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख की ठगी: पत्तियों में 10% सोना; ट्रेन से भाग रहे राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार - durg-bhilai News

राजस्थान: उदयपुर कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से खींचतान; बैरिकेड पर चढ़े पूर्व मंत्री