राजस्थान ग्रामीण बैंक का स्वतंत्रता दिवस समारोह: कर्मचारियों के वचनबद्ध नागरिक के रूप में योगदान
सिकार जिले में राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंकिंग सेवाओं को बेहतर बनाने और ग्राहकों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Nechwa
- Rajasthan Gramin Bank Independence Day Celebration | Rajesh Kumar Barath
राजस्थान ग्रामीण बैंक में स्वतंत्रता दिवस समारोह:क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया, बैंकरों के योगदान पर विचार रखे
- कॉपी लिंक
राजस्थान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार बारठ सहित अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त साथी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार बारठ के अलावा सेवानिवृत्त साथी सांवरमल सैनी, संतोष गुप्ता, कमलेश सैनी, आदित्य दाधीच, ओम मिश्रा, अजय पूनिया, नरेंद्र सिंह, बबलू और प्रदीप सैनी सहित क्षेत्रीय कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार बारठ ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। बारठ ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बैंक सेवाओं को बेहतर बनाने तथा ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करने के लिए निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने राष्ट्र निर्माण में बैंकरों के योगदान पर अपने विचार रखे और देश व बैंक की निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ हुआ।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

41K views · 1K reactions | जयपुर में सड़क के गड्ढे और जलभराव की समस्या पर लोगों ने यूं जताया विरोध वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए | BBC News हिन्दी

35K views · 912 reactions | जयपुर में सड़क के गड्ढे और जलभराव की समस्या पर लोगों ने यूं जताया विरोध वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए | BBC News हिन्दी

27K views · 705 reactions | जयपुर में सड़क के गड्ढे और जलभराव की समस्या पर लोगों ने यूं जताया विरोध वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिन्दी के लिए | BBC News हिन्दी


