झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत Rajasthan News In Hindi: झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 4 हो गई है. यह बस पातले पीर की दरगाह पर ज…

सौजन्य से:- ABP News
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
Rajasthan News In Hindi: झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 4 हो गई है. यह बस पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रही थी.
राजस्थान के झालावाड़ जिले में हुई दुर्घटना में दो और लोगों की मौत हो गई है. इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर चार पहुंच गई है. सभी लोग पातले पीर की दरगाह पर जियारत के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान, एक निजी बस ने टक्कर मारी थी.
स्थानीय थाना अधिकारी बुद्धराम ने बताया कि कुछ लोग एक निजी बस से कोरटा जिला के रामगंजमंडी से झालावाड जिले के सारोला थाना क्षेत्र में स्थित पातला पीर दरगाह पर आए थे. एक बस की चपेट में आने से कुल 7 लोग घायल हुए थे. इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है.
बस के ब्रेक फेल से हुआ हादसा, बस चालक हिरासत में
उन्होंने बताया कि अन्य सभी घायलों का इलाज जारी है. शवों को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर बस चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि बस के ब्रेक फेल हुए थे.
फिलहाल, मृतकों की पहचान जायरीन अब्दुल हामिद, जायरीन रेहान, तालिब और अल्फेज के रूप में हुई है. वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए एक घायल व्यक्ति ने कहा, 'यह एक प्राइवेट बस थी. हो सकता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए हों, लेकिन मुझे पक्का नहीं पता कि क्या हुआ. बस हम पर चढ़ गई.'
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती में MBC कोटे पर उठे सवाल, जांच की मांग
जियारत से लौटते समय सभी लोग जा रहे थे बस में बैठने
एक व्यक्ति ने बताया कि जियारत से लौटते समय सभी लोग अपनी बस में बैठने के लिए जा रहे थे. तभी अचानक दूसरी बस ने कई लोगों को कुचल दिया. इसमें 10 से 15 लोग घायल हुए. करीब 6-7 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि दूसरी बस के ब्रेक फेल हुए थे और वह कई लोगों को रौंदते हुए चली गई. कई लोगों को चोटें आईं. किसी के हाथ और किसी के पैर में चोट लगी.
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 60 मकान-दुकानों पर चला JDA का बुलडोजर

1.7K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

Rajasthan: JDA launches anti-encroachment drive on New Sanganer Road, traffic diverted


