अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन: राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News
अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन:राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत प्रतापगढ़ तहसील के ग्राम भड़ाज निवासी अनीता मीणा को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदो…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन:राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत
प्रतापगढ़ तहसील के ग्राम भड़ाज निवासी अनीता मीणा को राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। राजस्थान सरकार के गृह (ग्रुप-1) विभाग ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में उप पुलिस अधीक्षक के पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें अनीता मीणा का नाम शामिल है।
अनीता मीणा वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर में पुलिस निरीक्षक (सीआई) के पद पर कार्यरत थीं। राज्य सरकार ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कार्यकुशलता और ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह पदोन्नति दी है। अब वे एसीबी में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगी।
अनीता मीणा भड़ाज निवासी भमला राम मीणा और हीरा देवी की पुत्री हैं। उनके परिवार में भाई हेमंत कुमार भी हैं। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकलकर पुलिस सेवा में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में गर्व का अनुभव किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया है कि अनीता मीणा अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। इससे वे प्रदेश में प्रतापगढ़ और अपने पैतृक गांव भड़ाज का नाम रोशन करेंगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान | डॉक्टर अंदर है...लेकिन उसके पास लाइसेंस नहीं है

जयपुर में SI भर्ती परीक्षा में फेक कैंडिडेट पकड़ी: एडिट कर बनाया एडमिट कार्ड, रिटन में फेल होने के बाद भी देने आई थी फिजिकल - Jaipur News

राजस्थान के राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया


